रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जांजगीर-चांपा:शराब दुकान के पास चाकू दिखाकर युवक से लूट, 700 रुपए और मोबाइल छीना; दो आरोपी गिरफ्तार – Knife-point Robbery In Champa: Youth Returning Home On Foot After Work Attacked And Robbed By Miscreants; Mobi
जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा:शराब दुकान के पास चाकू दिखाकर युवक से लूट, 700 रुपए और मोबाइल छीना; दो आरोपी गिरफ्तार – Knife-point Robbery In Champa: Youth Returning Home On Foot After Work Attacked And Robbed By Miscreants; Mobi

November 24, 2026


Knife-Point Robbery in Champa: Youth Returning Home on Foot After Work Attacked and Robbed by Miscreants; Mobi

दो आरोपी गिरफ्तार।

विस्तार

जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरदा में एक युवक से लूट और मारपीट की घटना हुई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चाकू दिखाकर युवक से 700 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल लूटा था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और 200 रुपये बरामद किए हैं। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। ग्राम महुदा निवासी राहुल उर्फ देव कुमार बरेठ 23 नवंबर की शाम काम खत्म कर घर लौट रहा था। वह ग्राम कुरदा स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पास पहुंचा। तभी दो युवकों ने उसे चाकू दिखाकर पूछा कि उसके पास क्या रखा है। युवक ने कुछ नहीं होने की बात कही। आरोपियों ने चाकू से डराकर और मारपीट कर उसकी जेब से 700 रुपये व वीवो मोबाइल लूट लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे दोबारा मारपीट के लिए दौड़ाया। युवक जान बचाकर भागा और घर पहुंचकर पिता को घटना की जानकारी दी।

शिकायत और जांच

डर और रात होने के कारण पीड़ित राहुल तत्काल थाने नहीं पहुंचा। उसने 24 नवंबर को चांपा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(6) और 3(5) में मामला दर्ज किया। इसके बाद जांच शुरू की गई।

आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास पूछताछ के आधार पर सुनील यादव और नरोत्तम यादव की पहचान की। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उन्होंने लूट की वारदात करना स्वीकार किया। सुनील यादव 21 वर्ष और नरोत्तम यादव 31 वर्ष के हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X