रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
उत्तरकाशी

Uttarkashi News:दुर्गम मोरी में स्वास्थ्य सेवाओं की उम्मीद बनी सीएचसी – Chc Emerges As A Beacon Of Hope For Healthcare Services In Remote Mori

November 25, 2026


डॉक्टरों ने कराया सफल जुड़वां प्रसव

पुरोला। दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की चुनौतियों के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोरी से राहत भरी खबर सामने आई है। यहां चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की तत्परता, सूझबूझ और बेहतर समन्वय से एक गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। जच्चा और दोनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं।

जानकारी के अनुसार, मोरी विकासखंड के ढाटमीर गांव निवासी मोनिका पत्नी चंद्रमोहन को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सीएचसी मोरी लेकर पहुंचे। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नितेश रावत, डॉ. दीपक कोटियाल ने अपनी टीम के साथ तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित प्रसव कराया।

हालांकि, इस सफलता के बीच रवांई क्षेत्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी का मुद्दा भी सामने आया है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की पर्याप्त तैनाती नहीं होने से जटिल मामलों में गर्भवती महिलाओं को दूसरे अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X