सभी निकाय 15 दिन में दें पीएम आवास की सत्यापन रिपोर्ट:डीएम – All Local Bodies Must Submit Verification Reports For Pm Awas (housing Scheme) Within 15 Days: Dm
जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम ने नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों (ईओ) और परियोजना अधिकारी को योजनाओं की प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर आवासों के सत्यापन की रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इससे पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ समय से मिल सकेगा। पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति खराब मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने परियोजना अधिकारी डूडा, सभी ईओ और बैंकर्स को 30 नवंबर तक प्रगति में सुधार लाने का निर्देश दिया।
