रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Farrukhabad News:देव दीपोत्सव पर बनाई रंगोली, जलाए दीपक, लगाए छप्पन भोग – Farrukhabad News
फ़र्रुख़ाबाद

Farrukhabad News:देव दीपोत्सव पर बनाई रंगोली, जलाए दीपक, लगाए छप्पन भोग – Farrukhabad News

November 25, 2026


farrukhabad news

फोटो-38 पांडवेश्वर नाथ मंदिर में देव दीपोत्सव पर सजी रंगोली व दीपक। स्रोत: पाठक

फर्रुखाबाद। श्री पांडवेश्वर नाथ मंदिर में देव दीपोत्सव पर रंगोली बनाई गई। हजारों दीपक प्रज्ज्वलित कर भगवान को छप्पन भोग लगाए। महाआरती के साथ प्रसाद वितरित हुआ।

मंदिर में भक्तों ने रंगोली बनाकर दीप प्रज्ज्वलित किए। भगवान भोलेनाथ को छप्पन भोग अर्पित किया गया। मनमोहक झांकी भक्तों के आकर्षण का केंद्र रही। महाआरती के समय मंदिर परिसर जगमग करने लगा। पुजारी पं. उमेश शर्मा ने बताया कि देव दीपोत्सव देवताओं की दीपावली के रूप में मनाया जाता है। काशी की तर्ज पर मंदिर में दीपों की भव्य शृंखला सजाई गई। महाकाल मंदिर में दीपों की लड़ी बनाकर, रंगोली सजाकर भगवान विष्णु की आराधना की गई। मंदिर में 1100 दीप सजाए गए।

मंदिर की महंत अर्चना दीक्षित ने विष्णु भगवान की आराधना एवं दीप जलाकर पूजन किया तथा भक्तों के कल्याण की प्रार्थना की। इसमें विजय, अभय, शिखा, सरोज, अवधेश बाजपेई, चंदन कटियार, बालकृष्ण, लालाराम शर्मा, बाबू चौरसिया, रामचहेते आदि का सहयोग रहा। संकीर्तन भी किया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X