सुइथाकला (जौनपुर)।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को जौनपुर जिले के सुइथाकला आएंगे। शासन की ओर से जारी प्रोटोकॉल के अनुसार उपमुख्यमंत्री मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत तिवारी के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री सुबह 11 बजे लखनऊ स्थित लामार्टिनियर ग्राउंड से राजकीय हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे सुइथाकला क्षेत्र के छीतमपट्टी गांव स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से कार से 12:10 बजे हेमंत तिवारी के आवास पहुंचेंगे। यहां 30 मिनट तक रुकने के बाद दोपहर 12:40 बजे वहां से रवाना होकर 12:45 बजे छीतमपट्टी हेलीपैड से लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे। उपमुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद