रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फ़र्रुख़ाबाद

Farrukhabad News:नानक नाम जहाज है, चढ़े सो उतरे पार – Farrukhabad News

November 25, 2026


फर्रुखाबाद। गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर मंगलवार को सिखलाईट रेजिमेंटल सेंटर स्थित गुरुद्वारे में श्रद्धा और उल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान शबद-कीर्तन से पूरा गुरुद्वारा भक्तिमय हो उठा। ‘नानक नाम जहाज है, चढ़े सो उतरे पार…’ और ‘सतिगुरु नानकु प्रगटिआ मिटी धुंधु जगि चानणु होआ’ जैसे शबदों का गायन किया गया।

सूबेदार ज्ञानी सर्वजीत सिंह ने अखंड साहिब पाठ का समापन कराया। इसके बाद रेजिमेंट की सुख-समृद्धि, खुशहाली और तरक्की के लिए अरदास की गई। पंच प्यारों की अगुवाई में संगत ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद लिया। सेंटर कमांडेंट ब्रिगेडियर मनीष कुमार जैन की ओर से गुरु ग्रंथ साहिब को रुमाला भेंट किया गया। पाठ की समाप्ति पर प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर सैन्य अधिकारियों, जवानों और शहर से पहुंचे सिख समाज के लोगों ने गुरु का लंगर छका। गुरुद्वारे में देर शाम तक अटूट लंगर चलता रहा। कार्यक्रम में डिप्टी कमांडेंट कर्नल गौरव बोस, ट्रेनिंग बटालियन कमांडर कर्नल अभिषेक गुप्ता, लेफ्टिनेंट कर्नल डीके चतुर्वेदी और राजपूत रेजिमेंट सेंटर के डिप्टी कमांडेंट कर्नल नीरज मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

उधर, फतेहगढ़ स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में भी प्रकाश पर्व पर अखंड साहिब पाठ का समापन हुआ। ज्ञानी बलवंत सिंह ने अरदास कराई। संगत ने सुख-शांति और खुशहाली की कामना की।

फर्रुखाबाद। ‘नानक नाम जहाज है, चढ़े सो उतरे पार…’ और ‘सतिगुरु नानकु प्रगटिआ मिटी धुंधु जगि चानणु होआ’ के शबदों से मंगलवार को सिखलाईट रेजिमेंटल सेंटर स्थित गुरुद्वारा गूंज उठा। गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर श्रद्धा और उल्लास के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शबद-कीर्तन के बीच सूबेदार ज्ञानी सर्वजीत सिंह ने अखंड साहिब पाठ का समापन किया। इसके बाद रेजिमेंट की खुशहाली और तरक्की के लिए अरदास की गई।

कार्यक्रम में पंच प्यारों की अगुवाई में संगत ने माथा टेका। सेंटर कमांडेंट ब्रिगेडियर मनीष कुमार जैन की ओर से गुरु ग्रंथ साहिब को रुमाला भेंट किया गया। अखंड साहिब पाठ की समाप्ति पर प्रसाद वितरित किया गया। सैन्य अधिकारियों, जवानों और शहर से पहुंची सिख संगत ने गुरु का लंगर छका। देर शाम तक अटूट लंगर चलता रहा।

इस दौरान डिप्टी कमांडेंट कर्नल गौरव बोस, ट्रेनिंग बटालियन कमांडर कर्नल अभिषेक गुप्ता, लेफ्टिनेंट कर्नल डीके चतुर्वेदी, राजपूत रेजिमेंट सेंटर के डिप्टी कमांडेंट कर्नल नीरज मिश्रा समेत सैन्य अधिकारियों और सिख संगत ने गुरुद्वारे में माथा टेककर अरदास की।

उधर, फतेहगढ़ स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में भी गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर अखंड साहिब पाठ का समापन हुआ। ज्ञानी बलवंत सिंह ने अरदास कराई। संगत ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेककर सुख-शांति और खुशहाली की कामना की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X