Etawah News:शिमला मिर्च, टमाटर और हरी मटर की फसल का होगा बीमा – Capsicum, Tomato, And Green Pea Crops Will Be Insured

फोटो :02: अमोलर के पास खेत में टमाटर की फसल। संवाद
November 25, 2026

फोटो :02: अमोलर के पास खेत में टमाटर की फसल। संवाद
तालग्राम। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसान अब शिमला मिर्च, टमाटर और हरी मटर फसल का बीमा करा सकेंगे। इसके लिए 30 नवंबर तक किसान बैंक शाखा, जनसेवा केंद्र और पीएमएफबीवाई पोर्टल के माध्यम से बीमा कराने के लिए आवेदन करना होगा।
टमाटर की फसल के लिए 50 हजार रुपये की बीमित धनराशि पर 1250 रुपये और हरी मटर के लिए 70 हजार रुपये की बीमित धनराशि पर 1750 रुपये प्रीमियम देना होगा। वहीं, गैर ऋणी किसान को बीमित धनराशि का 2.5 प्रतिशत प्रीमियम देना होगा। इसके तहत टमाटर, हरी मटर और शिमला मिर्च की खेती करने वाले ऋणी, गैर ऋणी बटाईदार और ठेकेदार किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
ऋणी किसानों की फसल का बीमा बैंक की ओर से अनिवार्य रूप से किया जाएगा। हालांकि, जो ऋणी किसान बीमा नहीं कराना चाहते हैं उन्हें अंतिम तिथि के सात दिन पहले संबंधित बैंक शाखा में प्रार्थना पत्र देना होगा। योजना में बेमौसम बारिश, अधिक वर्षा, तापमान की कमी या वृद्धि और तेज हवाओं से फसलों को नुकसान को शामिल किया गया है। बोआई से लेकर कटाई तक मौसम संबंधी आंकड़े के आधार पर क्षतिपूर्ति का आकलन किया जाएगा।
जिला उद्यान अधिकारी आशीष कटियार ने बताया कि अब हरी मटर, टमाटर और शिमला मिर्च फसल को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल किया गया है। 30 नवंबर तक किसानों से बीमा कराने की अपील की गई है। किसान योजना की विस्तृत जानकारी के लिए पीएमएफबीवाई पोर्टल अथवा कृषि एवं उद्यान विभाग कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
November 28, 2026
इटावा। मुंबई से आए शिवराम पाल सिंह ‘बंदा बैरागी’ ने अपने भजनों से संगीत प्रेमियों का मन मोह लिया। उनकी सुरीली गायकी पर दर्शक झूम उठे और तालियों से उनकी सराहना की। शुक्रवार रात महोत्सव पंडाल में भजन-गीतों और कबीर वाणी की सुंदर प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक सरिता भदौरिया और जिलाधिकारी […]
November 28, 2026
इटावा। शहर के शास्त्री चौराहे से पक्का बाग तक मुख्य मार्ग पर जगह-जगह रोडवेज बसें खड़ी होने से रुक-रुक कर जाम लग रहा है। कई बार कार्रवाई किए जाने के बावजूद जमीनी स्थिति जस की तस बनी हुई है। वाहन चालकों और राहगीरों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। शास्त्री चौराहा और पक्का बाग […]
November 28, 2026
भरथना। स्कूल से दो बच्चों को लेकर घर लौट रही महिला और बच्चों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आग जलाकर धुआं किया और मधुमक्खियों को दूर भगाकर तीनों को बचाया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला […]
