रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अमेरिका:न्यू ऑरलियन्स से फ्लोरिडा जा रहा विमान समंदर में गिरा, दो बच्चों समेत छह लापता; बचाव अभियान जारी – Usa: Plane Traveling From New Orleans To Florida Crashes Sea; Six People, Including Two Children, Are Missing
दुनिया

अमेरिका:न्यू ऑरलियन्स से फ्लोरिडा जा रहा विमान समंदर में गिरा, दो बच्चों समेत छह लापता; बचाव अभियान जारी – Usa: Plane Traveling From New Orleans To Florida Crashes Sea; Six People, Including Two Children, Are Missing

November 25, 2026


USA: Plane traveling from New Orleans to Florida crashes sea; six people, including two children, are missing

समुद्र में लापता हुए छह विमान यात्री
ग्राफिक्स

विस्तार

मिसिसिपी के तट के पास मंगलवार को एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद, बचाव दल छह लोगों की तलाश कर रहे हैं, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। 

बचाव दल ने क्या बताया? 

‘सेसना 210’ नाम का यह विमान मैक्सिको की खाड़ी में, मिसिसिपी के पास्कागौला और हॉर्न आइलैंड के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हॉर्न आइलैंड ‘गल्फ आइलैंड्स नेशनल सीशोर’ का हिस्सा है। कोस्ट गार्ड के प्रवक्ता जुआन रॉस ने बताया कि बचाव दल को पानी में तैरती हुई तीन लाइफ जैकेट, एक लाइफ राफ्ट और विमान का केबिन मिला है, लेकिन विमान में सवार चार वयस्क और 8 व 10 साल के दो बच्चे अभी तक नहीं मिले हैं।

कहां जा रहा था विमान? 

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट ‘फ्लाइटअवेयर’  के अनुसार, यह सेसना विमान न्यू ऑरलियन्स से फ्लोरिडा के फोर्ट मायर्स जा रहा था। इस दुर्घटना की जांच करने वाले ‘फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन’ और ‘नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड’ ने मंगलवार को बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी है।

इस महीने की शुरुआत में, दक्षिण फ्लोरिडा में एक ‘लियरजेट 60’ बिजनेस जेट सीधे जमीन से टकरा गया था, जिसमें सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई थी। इस भयानक हादसे को कारों में बैठे लोगों ने अपने वीडियो में कैद कर लिया था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X