रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
क्यों रिजेक्ट होते हैं ज्यादातर हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम? जानें 4 बड़े कारण और बचाव के उपाय – Why Are Most Health Insurance Claims Rejected? Know 4 Big Reasons And Remedies
यूटिलिटी

क्यों रिजेक्ट होते हैं ज्यादातर हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम? जानें 4 बड़े कारण और बचाव के उपाय – Why Are Most Health Insurance Claims Rejected? Know 4 Big Reasons And Remedies

November 25, 2026


Why Medical Claim Gets Denied: अस्पताल में इलाज के दौरान या बाद में जब हेल्थ इंश्योरेंस का क्लेम खारिज होता है, तो परिवार पर आर्थिक और मानसिक दोनों तरह का भारी दबाव पड़ता है। कई बार लोग पॉलिसी लेते समय शर्तें और नियम ठीक से नहीं समझते, जिससे जरूरत के वक्त क्लेम अटक जाता है।

पुरानी बीमारी की जानकारी छिपाना, वेटिंग पीरियड खत्म होने से पहले इलाज कराना, अधूरे दस्तावेज और तय समय पर सूचना न देना क्लेम रिजेक्ट होने की मुख्य वजहों में शामिल हैं। अगर पॉलिसी की शर्तों को शुरू से समझा जाए और कागजी प्रक्रिया सही रखी जाए, तो क्लेम पास होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। आइए इस लेख में इन चार बड़ी वजहों और बचाव को विस्तार से समझते हैं।

Why Are Most Health Insurance Claims Rejected? Know 4 Big Reasons and Remedies

पुरानी बीमारी छिपाना के कारण
– फोटो : Adobe stock

पुरानी बीमारी छिपाना के कारण

  • देखा जाए तो पुरानी बीमारी का छिपाना ही हेल्थ इश्योरेंस रिजेक्ट होने का सबसे बड़ा कारण है।
  • अक्सर लोग पॉलिसी खरीदते वक्त पुरानी बीमारी या आदत छिपा लेते हैं, और जब बात में किसी तरीके से पकड़े जाते हैं तो कंपनी क्लेम रिजेक्ट कर देती है।
  • इसलिए फॉर्म भरते समय हर बीमारी व जांच की सही जानकारी साफ-साफ दर्ज करें।
Why Are Most Health Insurance Claims Rejected? Know 4 Big Reasons and Remedies

वेटिंग पीरियड के दौरान इलाज की वजह से
– फोटो : Adobe Stock

वेटिंग पीरियड के दौरान इलाज की वजह से

  • कई बीमारियों और तय इलाज पर वेटिंग पीरियड लागू होता है, जिसके दौरान क्लेम नहीं मिलता।
  • पॉलिसी लेने से पहले वेटिंग पीरियड की अवधि और नियम जरूर समझ लें।
Why Are Most Health Insurance Claims Rejected? Know 4 Big Reasons and Remedies

अधूरे कागजात या अधूरे रिपोर्ट की वजह से
– फोटो : Adobe Stock

अधूरे कागजात या अधूरे रिपोर्ट की वजह से

  • डिस्चार्ज समरी, बिल, प्रिस्क्रिप्शन या जांच रिपोर्ट अधूरी हो तो क्लेम रुक सकता है।
  • इलाज के दौरान सभी असली बिल व रिपोर्ट संभालकर रखें और समय पर जमा करें।
Why Are Most Health Insurance Claims Rejected? Know 4 Big Reasons and Remedies

इंश्योरेंस कंपनी को समय पर सूचना न देने की वजह से
– फोटो : Adobe Stock

इंश्योरेंस कंपनी को समय पर सूचना न देने की वजह से

  • आपातकालीन स्थिति को छोड़कर अस्पताल में भर्ती होने से पहले कंपनी को सूचना देना जरूरी होता है।
  • देरी होने पर क्लेम प्रक्रिया में अड़चन आ सकती है जिससे कई बार क्लेम रिजेक्ट हो जाता है।
  • इसके अलावा भी क्लेम रिजेक्ट होने के कई कारण हो सकते हैं, मगर ज्यादातर मामलों में यही चार कारण मुख्य रुप से देखने को मिलते हैं।
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X