रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kullu News:महिलाओं पर अत्याचार के मामलों में व्यवस्था पर चोट – A Critique Of The System In The Context Of Cases Of Atrocities Against Women
कुल्लू

Kullu News:महिलाओं पर अत्याचार के मामलों में व्यवस्था पर चोट – A Critique Of The System In The Context Of Cases Of Atrocities Against Women

November 25, 2026


A critique of the system in the context of cases of atrocities against women

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति हिमाचल प्रदेश की जिला कमेटी कुल्लू ने सामाजिक न्याय जत्था निकालत

कुल्लू। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति हिमाचल प्रदेश जिला कमेटी कुल्लू की ओर से सामाजिक न्याय जत्थे का आयोजन किया जा रहा है। यह जत्था महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय, मनुवाद और पितृसत्ता के खिलाफ निकाला गया। इसका शुभारंभ बुधवार को महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर कुल्लू से हुआ, जो 30 जनवरी तक चलेगा। इसे अलग-अलग जिलों में अलग-अलग समय पर आयोजित किया जाएगा। 26 नवंबर को संविधान दिवस पर इसकी शुरुआत शिमला से होगी। इस संदर्भ में जिला अध्यक्ष ममता नेगी और जिला सचिव चंद्रकांता परमार ने बताया कि संविधान ने महिलाओं को समानता के कई अधिकार दिए हैं। इनमें समान कार्य के लिए समान वेतन, पंचायतीराज में आरक्षण और प्रसूति अवकाश शामिल हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में महिलाओं के साथ कई तरह की हिंसा, अपराध और दुराचार हुए हैं। इनमें उत्तराखंड की अंकित भंडारी का मामला प्रमुख है। उन्होंने इस दौरान आसाराम बापू के मामले का हवाला देते हुए व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद बृजभूषण शरण और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में सामूहिक दुराचार के मामले का भी उन्होंने जिक्र किया। हिमाचल प्रदेश में भी तीन वर्षों में महिला हिंसा और घरेलू हिंसा के मामलों में भयंकर वृद्धि हुई है। जनवादी महिला समिति इस जत्थे से इन मामलों को उठा रही है जिससे महिलाओं को सामाजिक न्याय मिल सके।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X