रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मऊ

Mau News:त्रिदेव धाम पर छात्राओं की रंगोली ने मोहा मन – The Rangoli Made By The Girl Students At Tridev Dham Captivated The Hearts

November 26, 2026


मऊ। गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के अवसर पर मंगलवार को नगर के बंधा रोड थित त्रिदेव धाम पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सोनी धापा विद्यालय की छात्राओं द्वारा निर्मित गुरु नानक देव जी की आकर्षक रंगोली आकर्षण का मुख्य केंद्र रही, जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

प्रतियोगिता का आयोजन रोटरैक्ट क्लब, अटल सेवा समिति और वैश्य महिला समाज के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। वीना गुप्ता के कुशल निर्देशन में छात्रा रिया, रहनुमा, महक अग्रवाल, रिद्धि, सिद्धि, ज्योति चौहान और लवली चौहान ने मिलकर गुरुनानक देव जी की मनमोहक कलाकृति तैयार की।

छात्राओं ने रंगों के माध्यम से गुरु नानक देव जी के मुख्य संदेश एक ओंकार, सेवा और आपसी भाईचारे को बखूबी उकेरा, जिसकी उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी को रोट्रेक्ट क्लब द्वारा सभी प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण पत्र और मार्गदर्शक शिक्षिका वीना गुप्ता को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही वैश्य महिला संगठन, मऊ तथा अटल सेवा योजना संस्थान द्वारा भी छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। एक साथ तीन प्रमुख संस्थाओं से सम्मान पाकर छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई, वहीं पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर अटल सेवा समिति की जिला अध्यक्ष कृष्णा खंडेलवाल, उपाध्यक्ष राधा जायसवाल, महामंत्री संगीता वर्मा, कोषाध्यक्ष शालिनी सराफ, संगीता द्विवेदी, रजनी, गीता गुप्ता, सॉफ्टी वर्मा और सोनू सिंह उपस्थित रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X