रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिलासपुर एयरपोर्ट:विस्तार के लिए राज्य सरकार के पास नहीं है फंड, जवाब सुन हाईकोर्ट हुआ नाराज, दिए निर्देश – The State Government Lacks The Funds For The Expansion Of Bilaspur Airport.the High Court Expressed Displeasur
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

बिलासपुर एयरपोर्ट:विस्तार के लिए राज्य सरकार के पास नहीं है फंड, जवाब सुन हाईकोर्ट हुआ नाराज, दिए निर्देश – The State Government Lacks The Funds For The Expansion Of Bilaspur Airport.the High Court Expressed Displeasur

November 26, 2026


The state government lacks the funds for the expansion of Bilaspur Airport.The High Court expressed displeasur

हाईकोर्ट का अहम निर्देश

विस्तार

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने बिलासपुर हवाई अड्डे के विस्तार मामले में राज्य सरकार के ढुलमुल रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है। मुख्य न्यायाधीश कृष्णराम महापात्र और न्यायाधीश संतोष शर्मा की खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि यदि राज्य सरकार इस हवाई अड्डे का विकास नहीं करना चाहती, तो वह इसे पूरी तरह भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया) को सौंपने पर विचार करे। अदालत ने कहा कि सरकार अपने पूर्व में दिए शपथ पत्र और वादों से पीछे नहीं हट सकती। वर्ष 2017 से लंबित जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों से संचालन व विकास की जिम्मेदारी पर अपना रुख स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 21 दिसंबर को तय की गई है।

पुराने वादों से मुकरने पर हाईकोर्ट सख्त

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने कहा कि हवाई अड्डे को 4C श्रेणी में विकसित करने के लिए फिलहाल 300 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध नहीं है। सरकार का तर्क था कि कम यात्रियों के कारण घाटा हो रहा है और विमानन कंपनियों द्वारा बड़े विमान व उड़ानें चलाने की गारंटी देने पर ही अपग्रेडेशन संभव होगा। इस तर्क को खारिज करते हुए उच्च न्यायालय ने कहा कि वर्तमान अधिकारी अपनी इच्छा से पूर्व आश्वासनों से मुकर नहीं सकते। अदालत ने चेतावनी दी कि इस संबंध में सरकार का नया शपथ पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। मामले में राज्य सरकार की तरफ से अतिरिक्त महाधिवक्ता प्रवीण दास तथा याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आशीष श्रीवास्तव व अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव ने पक्ष रखा।

पांच महीने से अधर में लटके प्रस्ताव

याचिकाकर्ताओं के वकील ने अदालत के सामने तथ्य रखा कि रनवे विस्तार के लिए 63 करोड़ रुपये और नए एटीसी टावर के निर्माण के लिए 40 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बीते पांच महीने से मंत्रालय में अटका हुआ है। यदि इन 103 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को स्वीकृति मिल जाए, तो 4C श्रेणी के लिए आवश्यक आधे से अधिक कार्य पूरे हो सकते हैं। सुनवाई में यह बात भी उजागर हुई कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने 12 अक्तूबर को ई-मेल भेजकर भूमि के क्षेत्रफल, स्वामित्व और रनवे लंबाई का पूरा ब्योरा मांगा था। सरकार ने 2 नवंबर को जानकारी भेजने का दावा किया, लेकिन अदालत ने जांच में पाया कि जमीन का पूरा ब्योरा अभी तक नहीं भेजा गया है।

हवाई यात्रियों के आंकड़ों पर उठा सवाल

अदालत में राज्य सरकार के उस दावे को भी चुनौती दी गई जिसमें यात्रियों की संख्या कम होने की बात कही गई थी। याचिकाकर्ता पक्ष ने सरकार के ही शपथ पत्र के पैरा 6 का हवाला देते हुए बताया कि वर्ष 2021 में करीब 22 हजार लोगों ने बिलासपुर हवाई अड्डे से यात्रा की थी। इसके पश्चात वर्ष 2022, 2023, 2024 और 2025 में हर साल औसतन 35 से 36 हजार यात्रियों ने हवाई सेवा का उपयोग किया। ऐसे में घाटे और कम यात्री संख्या का तर्क देकर हवाई अड्डे के विकास को रोकना पूरी तरह अनुचित है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X