रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
टिहरी

Tehri News:टायर जाम होने से पहाड़ी से टकराई बस, बाल-बाल बचे 22 यात्री – Bus Hits Hillside After Tires Lock Up; 22 Passengers Have A Narrow Escape

November 26, 2026


Bus hits hillside after tires lock up; 22 passengers have a narrow escape

चंबा (टिहरी)। नई टिहरी बौराड़ी से हरिद्वार जा रही एक बस का अगला दायां टायर अचानक जाम हो गया। इससे चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस सड़क किनारे पहाड़ी से जा टकराई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी 22 यात्री सुरक्षित बच गए। किसी को चोट नहीं आई। हादसे के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। बाद में सभी यात्री दूसरे वाहन से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। जानकारी के अनुसार बुधवार पूर्वाह्न करीब 11:15 बजे बौराड़ी से हरिद्वार जा रही बस बटखेम के समीप पहुंची थी। इसी दौरान बस का अगला दायां टायर अचानक जाम हो गया। बताया जा रहा है कि एक्सल को टायर से जोड़ने वाली रॉड टूटने के कारण यह तकनीकी खराबी आई। अचानक पहिया जाम होने से चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाया और बस सीधे सामने पहाड़ी से टकरा गई। बस में चालक और परिचालक समेत कुल 22 लोग सवार थे। बस के पहाड़ी से टकराने के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। हादसे में सभी यात्रियों के सुरक्षित बचने से बड़ा नुकसान टल गया। इसके बाद यात्री दूसरे वाहन से अपने गंतव्य की ओर चले गए। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X