रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
आशापुर ओवरब्रिज हादसा:कार की टक्कर से दवा व्यवसायी की मौत, हिट एंड रन की धारा बढ़ाने की मांग; परिजन नाराज – Ashapur Overbridge Accident Pharmaceutical Businessman Killed After Being Hit Car Demand Addition Hit And Run
मिर्ज़ापुर

आशापुर ओवरब्रिज हादसा:कार की टक्कर से दवा व्यवसायी की मौत, हिट एंड रन की धारा बढ़ाने की मांग; परिजन नाराज – Ashapur Overbridge Accident Pharmaceutical Businessman Killed After Being Hit Car Demand Addition Hit And Run

November 26, 2026


Ashapur overbridge accident Pharmaceutical businessman killed after being hit car demand addition hit and run

सारनाथ थाना क्षेत्र का मामला।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आशापुर ओवरब्रिज पर दो दिन पूर्व तेज रफ्तार कार की टक्कर से मृत स्कूटी सवार प्रमोद बरनवाल के मामले में सारनाथ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। कार रजिस्ट्रेशन नंबर और अज्ञात चालक के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में हिट एंड रन की धारा बढ़ाने की बेटे अंश गोयल ने मांग की है। 23 नवंबर को तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार प्रमोद बरनवाल ओवरब्रिज से नीचे गिरे और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। कार चालक ने बाइक सवार संतोष वर्मा को भी टक्कर मारी थी।

चौबेपुर थाना क्षेत्र के धौरहरा निवासी बेटे अंश गोयल ने बताया कि पिता प्रमोद बरनवाल दवा व्यापार के सिलसिले में शहर की ओर जा रहे थे। आशापुर ओवरब्रिज पर गलत दिशा में तेज रफ्तार से आई हुंडई औरा कार ने पिता की स्कूटी और एक अन्य बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद पिता ओवरब्रिज से 20 फीट नीचे गिर गए। जबकि बाइक सवार ओवरब्रिज पर ही गिरकर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने कार सवार को पकड़ा और पुलिस को सौंपा। घटनास्थल पर पिता की मौत हो गई। कार चालक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X