अलीगढ़:पुलिसकर्मियों पर नगर पालिका अध्यक्ष सिकंदराराऊ लिखी स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश, बैरियर तोड़ भागे सवार – Scorpio Tries To Run Over Cops In Aligarh

पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
November 26, 2026

पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
अलीगढ़ के लाल डिग्गी क्षेत्र में मंगलवार शाम चेकिंग के दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश की। आरोप है कि रोकने पर चालक ने गाड़ी पुलिसकर्मियों की ओर बढ़ा दी। मामले में दरोगा की तहरीर पर बीएनएस की धारा 109(1) और 281 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। स्कॉर्पियो के पिछले शीशे पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ (हाथरस) लिखा हुआ था।
सिविल लाइंस थाने के उपनिरीक्षक मो. आसिफ ने प्राथमिकी में बताया है कि मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह उपनिरीक्षक मनीष कुमार, मूलचंद, हेड कांस्टेबल ब्रजमोहन, जुनैद खान, कांस्टेबल मो. फुरकान, रिक्रूट कांस्टेबल हिमांशु चौहान और मुन्त्याज अली के साथ लाल डिग्गी क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एएमयू सर्किल की ओर से तेज रफ्तार में काले रंग की स्कॉर्पियो आती दिखाई दी। रोकने पर चालक बैरियर में टक्कर मारकर गाड़ी समेत मौके से भाग गया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई।
सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि स्कॉर्पियो पर हूटर लगा था और शीशों पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी। इसके चलते पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। मामले में दरोगा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्कॉर्पियो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक और वाहन मालिक का पता लगाने में जुटी है।
स्कॉर्पियो ठीक कराने अलीगढ़ आए थे युवक
स्कॉर्पियो सिकंदराराऊ के नगर पालिका अध्यक्ष मुशीर कुरैशी की बताई जा रही है। मुशीर कुरैशी ने बताया कि उनका बेटा और भतीजा अलीगढ़ में कोचिंग करते हैं। स्कॉर्पियो में तकनीकी खराबी आने पर एजेंसी से बात करके उसे ठीक कराने अलीगढ़ लाए थे। बेटे को कोचिंग में छोड़ने के बाद उनके दोस्त का बेटा फैज और भतीजा एक शादी में शामिल होने के लिए मुरादाबाद जाने से पहले बुके लेने गए थे। इसी दौरान पुलिस ने स्कॉर्पियो रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं रुके और गाड़ी लेकर चले गए। चेयरमैन ने पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश के आरोप को निराधार बताया है। उन्होंने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
November 28, 2026
स्पोर्ट्स स्टेडियम कबड्डी प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम : स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता सुबह 10 बजे क्रिकेट टूर्नामेंट महुआ खेड़ा : स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सुबह 8.30 बजे रठगांव : हमजा क्रिकेट एकेडमी की ओर से क्रिकेट मैच सुबह आठ बजे हॉकी ट्रायल स्टेडियम : जिला स्तरीय जूनियर बालक हॉकी […]
November 28, 2026
मृतक कंप्यूटर शिक्षक किरनवीर विस्तार अलीगढ़ के कमालपुर रोड पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक किरनवीर (26) की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। एटा के गांव ढीमरी निवासी संजय सिंह के बेटे किरनवीर गांधीपार्क क्षेत्र के सिंधौली में रहते थे। वह आगरा […]
