रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अंकित हत्याकांड:पत्नी ने लगाई इंसाफ की गुहार- न्याय न मिला तो आत्महत्या को होंगी मजबूर, इनामी का वीडियो वायरल – Ankit Balyan Murder Case: Wife Seeks Justice, Threatens Suicide; Wanted Shooters Birthday Video Viral
शामली

अंकित हत्याकांड:पत्नी ने लगाई इंसाफ की गुहार- न्याय न मिला तो आत्महत्या को होंगी मजबूर, इनामी का वीडियो वायरल – Ankit Balyan Murder Case: Wife Seeks Justice, Threatens Suicide; Wanted Shooters Birthday Video Viral

November 26, 2026


Ankit Balyan Murder Case: Wife Seeks Justice, Threatens Suicide; Wanted Shooters Birthday Video viral

अंकित का फाइल फोटो व पत्नी सीमा

विस्तार

शामली के हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में न्याय मिलने में देरी से आहत उनकी पत्नी सीमा ने अब आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उन्होंने कहा कि पति की हत्या के बाद उनकी जिंदगी उजड़ गई है और दो महीने से उन्हें जांच की प्रगति की जानकारी तक नहीं दी गई।

उन्होंने कहा कि जल्द इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्महत्या करने को मजबूर होंगी, लेकिन आखिरी सांस तक केस को दबने नहीं देंगी। दूसरी ओर, हत्याकांड में एक लाख रुपये के इनामी शूटर सत्यम कादियान के नाम से संचालित सोशल मीडिया आईडी पर जन्मदिन मनाने का वीडियो वायरल हुआ है।

पत्नी बोलीं- दो महीने से जांच की जानकारी नहीं मिली

सीमा ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में अपनी पीड़ा जाहिर की है। उनका कहना है कि पति की हत्या के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह उजड़ गई है। दो महीने से उन्हें जांच की प्रगति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। न्याय मिलने में हो रही देरी से वह परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्महत्या करने को मजबूर होंगी। साथ ही कहा कि वह आखिरी सांस तक इस मामले को दबने नहीं देंगी।

यह भी पढ़ें: सपा-कांग्रेस में सीटों पर खींचतान: इमरान मसूद बोले- फिर चुनाव लड़ने का क्या फायदा, पार्टी का वजूद बचाना है

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X