choose facial according to skin type before wedding dr ruby tips
Last Updated:
Bridal Facial Tips: रांची की कॉस्मोलॉजिस्ट डॉ रोजी ने दुल्हनों के लिए गोल्ड, डायमंड, प्लैटिनम, प्लांट बेस्ड और हाइड्रो फेशियल को लेकर जरूरी सलाह दी है. जानिए कौन सा फेशियल किस स्किन के लिए बेहतर है.
Bridal Facial Tips: ऐसा कोई बार देखा जाता है कि कुछ दुल्हन शादी से पहले ही फेशियल करने के लिए सैलून में जाती है. वहां पर गोल्ड फेशियल करा आती है. लेकिन कई बार यह फेशियल उनके स्किन में सूट नहीं करता और वैसा निखार नहीं आ पाता. रांची की जानी मानी कॉस्मोलॉजिस्ट डॉ रोजी बताती है, गोल्ड से काफी अच्छा निखार आता है. लेकिन यह आपके स्किन के लिए अच्छा है कि नहीं यह आपको देखना होगा. हर स्किन के लिए अलग-अलग फेशियल होता है.
हर स्किन के लिए अलग-अलग फेशियल
डॉ रोजी ने बताया हर स्किन के लिए अलग-अलग फेशियल होता है. अगर आप किसी सैलून में जाते हैं. वहां पर आपको बड़ा चढ़ा कर सबसे महंगा वाला फेशियल बता दिया जाता है. आप वही कर लेते हैं. ऐसा नहीं होता है सबसे पहले तो पैच टेस्ट होता है, जो की गले के स्किन पर होता है. देखा जाता है कि इससे आपको कोई एलर्जी तो नहीं. इसलिए सबसे पहले तो आप कुछ ऐसे सैलून में जाए जहां पर स्किन के एक्सपर्ट बैठे हो. जहां पर पैच टेस्ट होता हो. आपकी स्किन की स्क्रीनिंग हो और उसके अकॉर्डिंग फिर फेशियल का चुनाव किया जाए. साथ ही, गोल्ड फेशियल जो गोरे लोग हैं उनके लिए होता है, डायमंड फेशियल जिनका डस्की कलर है और प्लैटिनम हर स्किन के लिए होता है.
प्लांट बेस्ड फेशियल है बेस्ट
इसके अलावा प्लांट बेस्ड फैसियल आजकल देखने को मिल रहा है. दरअसल, ये पूरी तरह ऑर्गेनिक फेशियल है. इसमें किसी तरह का कोई भी केमिकल मिली नहीं होती है. इसीलिए इसमें रिएक्शन या फिर किसी तरह का एनर्जी होने के चांसेस भी नहीं होते. आप इसे ट्राई कर सकते हैं. लेकिन कम से कम शादी के 3 महीने पहले ही एक बार आपको फेशियल करा कर देखना चाहिए. क्योंकि, जब आप फेशियल करते हैं तो थोड़े-थोड़े ब्रेकआउट जरूर निकलते हैं.
कभी फेशियल नहीं कराया तो क्या करें
उन्होंने आगे बताया कुछ ब्राईड ऐसी होती है जिन्होंने कभी फेशियल नहीं कराया. अब शादी के चार दिन पहले वह आती है और कहती है फेशियल कराना है. ऐसे में रिस्क नहीं लिया जा सकता. इस समय आपको सिर्फ और सिर्फ हाइड्रो फेशियल कराना है. यह चेहरे को ठंड में काफी हाइड्रेट रखता है. कोई साइड इफेक्ट नहीं होते व मशीन के द्वारा की जाती है.

अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …
और पढ़ें
