रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sonipat News:रोहतक-पानीपत हाईवे पर पुलिस ने नष्ट किए भांग के पौधे – Police Destroyed Cannabis Plants On The Rohtak-panipat Highway
सोनीपत

Sonipat News:रोहतक-पानीपत हाईवे पर पुलिस ने नष्ट किए भांग के पौधे – Police Destroyed Cannabis Plants On The Rohtak-panipat Highway

November 26, 2026


Police destroyed cannabis plants on the Rohtak-Panipat highway

फोटो रोहतक पानीपत हाईवे पर भांग के पौधे उखाड़ते हुए पुलिसकर्मी।

संवाद न्यूज एजेंसी

गोहाना। सिटी थाना पुलिस ने रोहतक-पानीपत हाईवे पर पुलिस जवानों ने हाईवे के किनारे उगे भांग के पौधे उखाड़ कर नष्ट किया। पुलिस अधिकारियों में लोगों को भी अपने आसपास से नशीले पौधों को उखाड़ने के लिए प्रेरित किया। रोहतक-पानीपत हाईवे के किनारे भारी मात्रा में उगे भांग के पौधे उगे हुए हैं। असामाजिक तत्व और नशे के आदि युवक भांग के पौधों को नशा करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। नशे की हालत में अपराध की आशंका बढ़ जाती है। पुलिस ने विशेष अभियान चला कर सिटी थाना क्षेत्र में उगे हुए भांग के पौधों को उखाड़ने का काम किया। एसीपी राजीव कुमार का कहना है कि शहर और हाईवे के आसपास कहीं भी नशीले पदार्थों की पैदावार या तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। लोगों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा ताकि युवाओं को नशे से दूर रखा जा सके।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X