रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
राजस्थान:जोधपुर जिला परिषद के दोनों प्रमुख पदों पर कांग्रेस का कब्जा, ओमप्रकाश बिश्नोई बने उप जिला प्रमुख – Rajasthan: Congress Secures Both Top Posts In Jodhpur Zila Parishad
अजमेर

राजस्थान:जोधपुर जिला परिषद के दोनों प्रमुख पदों पर कांग्रेस का कब्जा, ओमप्रकाश बिश्नोई बने उप जिला प्रमुख – Rajasthan: Congress Secures Both Top Posts In Jodhpur Zila Parishad

November 26, 2026


Rajasthan: Congress secures both top posts in Jodhpur Zila Parishad

जोधपुर में कांग्रेस का दबदबा बरकरार

विस्तार

जिला परिषद के उप जिला प्रमुख पद के चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। गुरुवार को हुए मतदान में कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश बिश्नोई उप जिला प्रमुख निर्वाचित हुए। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी भाकर राम को 27 मतों से हराया। ओमप्रकाश बिश्नोई को 35 मत मिले, जबकि भाकर राम को 8 मत प्राप्त हुए।

जोधपुर जिला परिषद में कुल 43 सदस्य हैं। इनमें कांग्रेस के 32, भाजपा के 8 और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के 3 सदस्य हैं। चुनाव से पहले ही सदस्य संख्या के लिहाज से कांग्रेस की स्थिति मजबूत मानी जा रही थी। मतदान के नतीजों में भी कांग्रेस का दबदबा देखने को मिला।

पढे़ं: राजस्थान में बिना बहुमत ‘बीएपी’ ने कैसे बनाई सरकार?: चार जिलों में 4 अलग चाल, दो जगह अपने जिला प्रमुख बनवाए

इससे पहले बुधवार को जिला प्रमुख पद के चुनाव में कांग्रेस की प्रमिला चौधरी ने जीत दर्ज की थी। अब उप जिला प्रमुख पद पर भी कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है। इस तरह जिला परिषद के दोनों प्रमुख पदों पर कांग्रेस का वर्चस्व कायम हो गया है। निर्वाचन कार्यक्रम के तहत दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया गया। चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X