रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
छत्तीसगढ़:पेंड्रा में तीन दिनों में चार लोग लापता, तीन युवतियां और 17 वर्षीय किशोर गायब – Firs Registered Regarding The Disappearance Of Three Young Women And A 17-year-old Teenager Over The Past Thre
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

छत्तीसगढ़:पेंड्रा में तीन दिनों में चार लोग लापता, तीन युवतियां और 17 वर्षीय किशोर गायब – Firs Registered Regarding The Disappearance Of Three Young Women And A 17-year-old Teenager Over The Past Thre

November 26, 2026


FIRs registered regarding the disappearance of three young women and a 17-year-old teenager over the past thre

पेंड्रा क्षेत्र में चार लोग लापता, तीन युवतियां और एक किशोर गायब; परिजनों की बढ़ी चिंता।।

विस्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में लोगों के लापता होने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले तीन दिनों में तीन युवतियों और एक 17 वर्षीय किशोर के गायब होने की शिकायत मिली है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3) के तहत अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

ग्राम सेंवरा निवासी निरंजन सिंह मरावी की 19 वर्षीय बेटी खुशबू मरावी 23 नवंबर को लापता हुई। वह डॉक्टर भंवर सिंह पोर्ते कॉलेज अमरपुर में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। खुशबू सुबह करीब 11 बजे कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन वह वापस नहीं लौटी, जिससे परिजन चिंतित हैं। इसी तरह ग्राम अड़भार निवासी समारू भरिया की 20 वर्षीय बेटी रोशनी भी गायब है। रोशनी भी इसी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। वह भी 23 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

अन्य लापता मामले

ग्राम नवागांव निवासी 17 वर्षीय छवि प्रसाद चौधरी 22 नवंबर को सुबह 9:30 बजे काम पर जाने के बाद घर नहीं लौटा। परिजनों की तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। चौथे मामले में, ग्राम बारीउमराव की 20 वर्षीय गीता उद्दे 19 नवंबर से लापता है। उसके पिता जब खेत से लौटे तो घर में ताला लगा था और गीता गायब थी। परिजनों ने उसकी भी काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली।

पुलिस कार्रवाई और स्थानीय चिंता

चारों मामलों में परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने नियमानुसार धारा 140(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। क्षेत्र में लगातार सामने आ रहे इन लापता होने के मामलों से परिजनों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। अब सभी की नजर पुलिस की तलाश और लापता लोगों की सकुशल बरामदगी पर टिकी हुई है।

पेंड्रा क्षेत्र में चार लोग लापता, तीन युवतियां और एक किशोर गायब; परिजनों की बढ़ी चिंता।।

पेंड्रा क्षेत्र में चार लोग लापता, तीन युवतियां और एक किशोर गायब; परिजनों की बढ़ी चिंता।।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X