रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कानपुर:हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले का आगाज, धर्म-संस्कृति व सेवा का दिखा संगम, ये कार्यक्रम रहेंगे आकर्षण – Kanpur Hindu Spiritual And Service Fair Begins A Confluence Of Religion Culture And Service On Display
कानपुर

November 26, 2026

Kanpur Hindu Spiritual and Service Fair begins a confluence of religion culture and service on display

हिंदू मेले में विचार रखते वक्ता
– फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में धर्म, अध्यात्म, भारतीय संस्कृति और सामाजिक सेवा की परंपराओं को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से पांच दिवसीय हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला-2026 गुरुवार से शुरू हो गया है। हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान के बैनर तले मेले का आयोजन बेनाझाबर स्थित बृजेंद्र स्वरूप पार्क में हो रहा है।

मेले के पहले दिन मुख्य वक्ता गोपाल आर्य ने नई पीढ़ी यानी जेन-जी और अल्फा को पानी व पेड़ों की अहमियत समझाने के साथ-साथ पॉलिथीन के नुकसान के प्रति जागरूक किया। मेला प्रतिदिन सुबह 10 से रात 10 बजे तक चलेगा, जिसमें संत-महात्मा, आध्यात्मिक विभूतियां, शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां शामिल हो रही हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X