रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल में सड़क हादसा:गहरी खाई में गिरी बरातियों की कार, दो की मौत, एक ही गांव के तीन लोग घायल – Road Accident In Himachal: Car Carrying Wedding Guests Falls Into A Deep Gorge; Two Dead, Three Injured
मंडी

November 26, 2026

Road accident in Himachal: Car carrying wedding guests falls into a deep gorge; two dead, three injured

दुर्घटना।

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के उपमंडल सुंदरनगर के निहरी क्षेत्र में पंडार चौकी के समीप गुरुवार शाम करीब 7 बजे बरात से लौट रही एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। कार में पांच लोग सवार थे। बरात जैदेवी से किन्दर गई थी। मृतकों की पहचान विजय कुमार उर्फ रिंकू (36) पुत्र रामदास, निवासी गांव खग्राओ, पुनीत कुमार उर्फ अंकू (34), पुत्र केवल कृष्ण, निवासी गांव बोडलीधार के रूप में हुई है। वहीं घायलों में मनोज कुमार, पुत्र भगतराम, निवासी बोडलीधार, सुरेंद्र कुमार पुत्र पोलू राम निवासी बोडलीधार, पंकज कुमार पुत्र जगतराम निवासी बोडलीधार के रूप में हुई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X