चंदाना अवैध शराब कांड:दो और आरोपी गिरफ्तार, नकली शराब बनाने और वितरण नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी – Two More Suspects Arrested In The Chandana Illicit Liquor Case

शराबकांड में गिरफ्तारी
November 26, 2026

शराबकांड में गिरफ्तारी
देवास जिले के चंदाना में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले से जुड़े अवैध शराब कारोबार में पुलिस ने दो और फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जितेंद्र मालवीय निवासी गोपाल नगर, इटावा और राहुल गिरी उर्फ राहुल गोस्वामी निवासी नेहरू नगर, देवास के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों अवैध शराब के कारोबार और उसके वितरण नेटवर्क से जुड़े थे।
कार से बरामद हुई थी 300 क्वार्टर शराब
पुलिस के मुताबिक, 26 अक्टूबर 2026 को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि चंदाना में संदिग्ध मौतों के बाद अजय उर्फ अज्जू राठौर, विनोद जायसवाल और रामेश्वर सोनगरा बची हुई शराब की खेप छिपाने के लिए सफेद रंग की वरना कार से अंबेडकर नगर रेलवे क्रॉसिंग की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने रेलवे क्रॉसिंग के पास घेराबंदी कर कार क्रमांक MP09CF3645 को रोका। तलाशी में छह पेटियों से देशी शराब के 300 क्वार्टर बरामद हुए। इनकी कुल मात्रा 54 लीटर बताई गई। शराब के वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने शराब, कार और मोबाइल फोन जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
ये भी पढ़ें- किसान आंदोलन: नेशनल हाईवे-44 पर चक्काजाम, पुलिस से झड़प; किसान नेताओं को बसों में भरकर प्रदर्शन स्थल से हटाया
जांच में केमिकल और सप्लाई नेटवर्क के पहलू आए सामने
इस मामले में कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 768/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में केस दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान नकली शराब तैयार करने के प्रयास, केमिकल की उपलब्धता और अवैध शराब के विक्रय एवं वितरण नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका सामने आई। इसके बाद प्रकरण में आबकारी अधिनियम की धारा 42 और 49(क) भी बढ़ाई गई।
इसी जांच के दौरान पुलिस ने जितेंद्र मालवीय और राहुल गोस्वामी को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब अवैध शराब के निर्माण, केमिकल की आपूर्ति और वितरण नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
November 27, 2026
हिरासत में आरोपी विस्तार शहर में सूने मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने 18 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद आरोपी बस से भोपाल भाग गए थे। पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मदद से उनके आने-जाने का रास्ता […]
November 26, 2026
देवास जिले के चंदाना-बिंजाना जहरीली शराब कांड का दर्दनाक सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहरीली शराब की चपेट में आए चंदाना निवासी 30 वर्षीय राकेश पिता कैलाश जेठीवाल की बुधवार को इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही इस कांड में जान गंवाने वालों की […]
November 25, 2026
नकली तमंचा और तलवार दिखाकर फैलाई दहशत, तीन आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर निकाला जुलूस,
