रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
शिमला

Shimla News:एचपीयू ने खिलाड़ियों के जलपान भत्ते में की वृद्धि – Hpu Increases Refreshment Allowance For Players

November 26, 2026


HPU increases refreshment allowance for players

अब प्रतियोगिता में 55 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे

विवि से संबद्ध कॉलेजों के खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के जलपान भत्ते में पांच रुपये की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है।

विश्वविद्यालय के इस फैसले का लाभ परिसर के विभागों के साथ संबद्ध महाविद्यालयों के खिलाड़ियों को भी मिलेगा। संशोधित दरों के अनुसार अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों को अब 55 रुपये प्रतिदिन जलपान भत्ता मिलेगा, जबकि पहले यह राशि 50 रुपये थी। इसी तरह अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में जलपान भत्ता 100 से बढ़ाकर 105 रुपये प्रतिदिन कर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं में प्रदेश के विभिन्न जिलों के सरकारी और निजी महाविद्यालयों की टीमें हिस्सा लेती हैं। इनमें एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल सहित कई खेल शामिल हैं।

प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के अलावा प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधकों के लिए भी भत्ते की व्यवस्था है। वहीं अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में चयनित खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हैं। कई खेल प्रतियोगिताएं एक से अधिक दिन तक चलती हैं। ऐसे में खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास और मुकाबलों के दौरान खानपान की जरूरत रहती है। हालांकि आठ साल बाद जलपान भत्ते में पांच रुपये की बढ़ोतरी को महंगाई के अनुपात में मामूली माना जा सकता है।

एचपीयू ने आठ अक्तूबर 2018 को खिलाड़ियों के दैनिक भत्ते और जलपान राशि से संबंधित दरें निर्धारित की थीं, उस समय अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं के लिए 250 रुपये प्रतिदिन और अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं के लिए 400 रुपये प्रतिदिन दैनिक भत्ता तय किया था। अब जलपान भत्ते की दरों में संशोधन किया है। इसके अलावा प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए बिस्तर और दरी के खर्च के तौर पर 100 रुपये प्रतिदिन निर्धारित किए थे। यह राशि दैनिक भत्ते और जलपान भत्ते से अलग थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X