70 KM माइलेज, एडवांस फीचर्स…कीमत ₹57,350! ये हैं Hero की सबसे सस्ती और अच्छी मोटरसाइकिल
Last Updated:
अगर आप कम बजट में शानदार माइलेज वाली नई बाइक खरीदना चाहते हैं, तो Hero MotoCorp के पास आपके लिए कई किफायती विकल्प मौजूद हैं. कंपनी की सबसे सस्ती बाइक HF 100 की कीमत महज ₹57,350 से शुरू होती है. वहीं HF Deluxe, Flex Fuel और Splendor Plus भी अपनी अलग खूबियों के लिए जानी जाती हैं. जानिए इन चारों बाइक्स की कीमत, इंजन, फीचर्स और माइलेज की पूरी डिटेल.
Hero HF 100: ये कंपनी की सबसे सस्ती और बजट-फ्रेंडली मोटरसाइकिल है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹57,350 रुपये से शुरू होती है. इसके डिजाइन को कम कीमत रखने के लिए सिंपल रखा गया है, जिसमें ब्लैक-आउट इंजन, अलॉय व्हील्स, 735mm लंबी सीट और नया ग्राफिक्स टच मिलता है. सेफ्टी और बेसिक फीचर्स के रूप में इसमें एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हैलोजन हेडलैंप, 130mm ड्रम ब्रेक (IBS के साथ), साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ और फॉल सेंसर जैसे जरूरी फीचर्स दिए गए हैं.
इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो Hero HF 100 में वही भरोसेमंद 97.2 सीसी का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर, OHC इंजन मिलता है. ये इंजन 8.02 PS (7.91 bhp) की पावर और 8.05 Nm पीक टॉर्क प्रोड्सूस करता है, जिसे 4-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. केवल किक-स्टार्ट और 109 किलोग्राम के हल्के वजन के कारण ये बाइक ग्रामीण और शहरी सड़कों पर 70 kmpl तक का शानदार माइलेज देती है.
Hero HF Deluxe: ये देश की सबसे सस्ती और पॉपुलर मोटरसाइकिलों में से एक है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹59,999 से शुरू होती है. एचएफ डीलक्स का डिजाइन काफी सिंपल, हल्का और व्यावहारिक है, जिसमें आकर्षक बॉडी ग्राफिक्स, अलॉय व्हील्स और लंबी आरामदायक सीट मिलती है. फीचर्स के तौर पर इसमें i3S आइडल स्टार्ट-स्टॉप तकनीक, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ, इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS) और टॉप प्रो वेरिएंट में डिजिटल कंसोल व LED हेडलैंप मिलता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
परफॉर्मेंस के लिहाज से Hero HF Deluxe में 97.2cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन (XSens तकनीक) के साथ आता है. ये इंजन 8,000 rpm पर 7.91 bhp की पावर और 6,000 rpm पर 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस ये बाइक रोजमर्रा के ट्रैफिक में स्मूद राइडिंग देती है और 65 से 70 kmpl तक का बेहतरीन माइलेज निकालती है.
Hero HF Deluxe Flex Fuel: ये देश की सबसे किफायती फ्लेक्स-फ्यूल बाइक है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹72,792 से शुरू होती है. इसका लुक स्टैंडर्ड HF Deluxe जैसा ही है, लेकिन इसमें खास इको-फ्रेंडली बैजिंग और फ्रेश ग्राफिक्स देखने को मिलते हैं. फीचर्स की लिस्ट में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, डिजिटल फ्यूल गेज, इको-राइडिंग इंडिकेटर, किक व सेल्फ स्टार्ट, साइड-स्टैंड कट-ऑफ और 130mm ड्रम ब्रेक्स शामिल किए गए हैं.
इस बाइक में अपडेटेड 97.2 सीसी का E85 कम्प्लायंट सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है, जो 85% तक इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल पर चलने में सक्षम है. इथेनॉल के अनुकूल बनाने के लिए इसमें नया फ्यूल पंप और फिल्टर दिए गए हैं. ये इंजन 8.44 bhp की पावर और 8.3 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ ये बाइक लगभग 65 kmpl का दमदार माइलेज ऑफर करती है.
Hero Splendor Plus: ये भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कम्यूटर बाइक है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹78,474 से शुरू होती है. इसके क्लासिक और सदाबहार डिजाइन में मेटल बॉडी, आरामदायक फ्लैट सीट, 9.8-लीटर का फ्यूल टैंक और आकर्षक कलर विकल्प मिलते हैं. फीचर्स के तौर पर इसमें एनालॉग मीटर, ट्यूबलेस टायर, अलॉय व्हील्स, इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम, साइड-स्टैंड कट-ऑफ और चुनिंदा वेरिएंट्स में फ्यूल बचाने वाली i3S तकनीक दी गई है.
इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो Hero Splendor Plus में 97.2 सीसी का BS6 फेज-2B एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है. ये इंजन 8,000 rpm पर 8.02 PS (7.91 bhp) की पावर और 6,000 rpm पर 8.05 Nm का टॉर्क देता है. 4-स्पीड गियरबॉक्स, मजबूत ट्यूबलर डबल-क्रैडल फ्रेम और 5-स्टेप एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन के साथ ये 65 से 70 kmpl तक का भरोसेमंद माइलेज देती है.
