रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पानीपत

Panipat News:पूर्वी दिशा की पार्किंग में नहीं लगेगा शुल्क – There Will Be No Parking Fee In The Eastern Parking Area

November 26, 2026


माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। पालिका बाजार की पूर्वी दिशा में स्थित पार्किंग में अब आमजन, दुकानदारों और बाजार में आने वाले ग्राहकों से किसी प्रकार का पार्किंग शुल्क या अन्य चार्ज नहीं वसूला जाएगा। दुकानदारों एवं मार्केट एसोसिएशन के प्रधान द्वारा उठाई गई आपत्तियों और विरोध को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

नगर निगम की ओर से संबंधित पार्किंग ठेकेदार को नोटिस जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए जाएंगे कि वह इस स्थान पर पार्किंग के नाम पर किसी भी व्यक्ति से कोई राशि न वसूले।

निगम की संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी ने बताया कि यदि इस पार्किंग में किसी प्रकार की अवैध वसूली की शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य बाजार में आने वाले ग्राहकों और व्यापारियों को किसी तरह की असुविधा से बचाना है, ताकि सामान्य व्यापारिक गतिविधियां सुचारु रूप से संचालित हो सकें और मार्केट एसोसिएशन व व्यापारियों की आपत्तियों का उचित समाधान किया जा सके।

व्यापारियों ने फैसले का किया स्वागत

नगर निगम के इस निर्णय का व्यापारियों ने स्वागत किया है। संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान गौरव लिखा ने कहा कि निगम का यह फैसला व्यापारियों के साथ-साथ आमजन के लिए भी सराहनीय है। शुल्क समाप्त होने से बाजार में खरीदारी बढ़ेगी और ग्राहकों को सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि बाजार में व्यवस्था बनाए रखने में व्यापारी वर्ग भी पूरा सहयोग करेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X