रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ट्रेन में छूट गया बैग या मोबाइल? जानें कैसे वापस पा सकते हैं अपना सामान – Forgot Bag Or Mobile On Train Here Is How To Track And Recover It
यूटिलिटी

ट्रेन में छूट गया बैग या मोबाइल? जानें कैसे वापस पा सकते हैं अपना सामान – Forgot Bag Or Mobile On Train Here Is How To Track And Recover It

November 27, 2026


Forgot Mobile in Train Indian Railways: ट्रेन में सफर करते समय जल्दबाजी या भीड़ के कारण कई बार यात्रियों का बैग, मोबाइल या अन्य जरूरी सामान सीट या बोगी में ही छूट जाता है। ऐसी स्थिति में घबराना स्वाभाविक है, लेकिन परेशान होने के बजाय तुरंत सही कदम उठाना बेहद जरूरी है। समय पर सूचना मिलने से छूटे हुए सामान के मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। 

भारतीय रेलवे के पास लावारिस या छूटे सामान को खोजने और सुरक्षित रखने की तय व्यवस्था है। अगर आप यात्रा के दौरान या उतरने के तुरंत बाद याद आता है कि आपका सामान छूट गया है, तो बिना देर किए रेलवे की मदद ले सकते हैं। सही जानकारी और तत्परता से आप अपना कीमती सामान दोबारा पा सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Forgot Bag or Mobile on Train Here Is How to Track and Recover It

Indian Railways, भारतीय रेलवे
– फोटो : Adobe Stock

हेल्पलाइन नंबर से कैसे लें मदद?

  • सामान छूटने पर सबसे पहले रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करें या शिकायत दर्ज कराएं।
  • इसके अलावा आप रेलवे सुरक्षा बल यानी आरपीएफ की सहायता भी ले सकते हैं।
  • कॉल करते समय अपनी ट्रेन नंबर, कोच, सीट नंबर और छूटे हुए सामान का सही विवरण जरूर बताएं, ताकि टीम तुरंत कार्रवाई शुरू कर सके।
Forgot Bag or Mobile on Train Here Is How to Track and Recover It

Indian Railways, भारतीय रेलवे
– फोटो : Adobe Stock

रेल मदद पोर्टल से कैसे ट्रैक करें?

  • आप ऑनलाइन रेल मदद पोर्टल या मोबाइल एप के जरिए भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
  • यहां छूटे हुए सामान से जुड़ा विकल्प चुनकर जरूरी जानकारी भरनी होती है।
  • शिकायत दर्ज होने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर मिलता है, जिसकी मदद से आप अपने सामान की तलाश का स्टेटस ऑनलाइन देख सकते हैं।
Forgot Bag or Mobile on Train Here Is How to Track and Recover It

Indian Railways
– फोटो : Adobe Stock

स्टेशन पर कैसे करें संपर्क?

  • अगर ट्रेन अभी स्टेशन से रवाना हुई है या अगले स्टेशन पर रुकने वाली है, तो तुरंत वहां के स्टेशन मास्टर या जीआरपी-आरपीएफ पोस्ट से संपर्क करें।
  • कई बार ट्रेन स्टाफ या सफाई कर्मी को छूटा हुआ सामान मिल जाता है, जिसे अगले स्टेशन या संबंधित विभाग को सौंप दिया जाता है।
Forgot Bag or Mobile on Train Here Is How to Track and Recover It

Indian Railways
– फोटो : Adobe Stock

सामान वापस कैसे मिलता है?

  • सामान मिलने के बाद रेलवे या आरपीएफ की ओर से आपसे संपर्क किया जाता है।
  • सामान वापस लेने जाते समय अपनी पहचान से जुड़ा वैध दस्तावेज, टिकट या यात्रा का प्रमाण और सामान से जुड़ी पहचान जरूर साथ रखें।
  • सत्यापन पूरा होने के बाद आपका सामान आपको सुरक्षित सौंप दिया जाता है।
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X