रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कांग्रेस ने बाबा साहब को संसद में जाने से रोका :मनोज पांडेय – Congress Prevented Baba Saheb From Entering Parliament: Manoj Pandey
रायबरेली

कांग्रेस ने बाबा साहब को संसद में जाने से रोका :मनोज पांडेय – Congress Prevented Baba Saheb From Entering Parliament: Manoj Pandey

November 27, 2026


Congress prevented Baba Saheb from entering Parliament: Manoj Pandey

ऊंचाहार के सरांय तुलाराम में सौदर्यीकरण के बाद डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते खाद्य

रायबरेली। खाद्य एवं रसद मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने बृहस्पतिवार को ऊंचाहार क्षेत्र के नौ स्थानों पर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं और पार्कों के सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें नई बस्ती ऊंचाहार, मियापुर मजरे सराय तुलाराम, बसिया की बाग, पट्टी रहस कैथवल, कंदरावां, धौरहरा, पूरे बरजोर सिंह, पूरे वीर मजरे कल्याणपुर सुरजई और सिंघापुर भटौली शामिल हैं।

सराय तुलाराम में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि संविधान और बाबा साहब का नाम लेने वाले लोगों को अपने अतीत और इतिहास के पन्ने पलटकर देखने चाहिए। देश यह नहीं भूल सकता कि संविधान निर्माता बाबा साहब को भारत का प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया गया। इसके पीछे किसका षड्यंत्र था, यह भी याद रखना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब बाबा साहब चुनाव के माध्यम से संसद पहुंचना चाहते थे, तब कांग्रेस और उसके नेतृत्वकर्ताओं ने उनके खिलाफ साजिश रची और उन्हें चुनाव में निर्वाचित नहीं होने दिया।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ स्टेट गेस्ट हाउस में उनकी जान लेने का प्रयास किया और कन्नौज मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने का काम किया, वे आज देश के सामने बेनकाब हो चुके हैं।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रोहनिया राकेश पासी, अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष उदयभान गौतम, अशोक गौतम, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दिलीप जयंत, रामप्रसाद पासी, श्रीराम, गोपाल रावत, हरिराम गौतम, शियाराम गौतम और जिला पंचायत सदस्य राजकुमार पासी मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X