रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फ़तेहपुर

Fatehpur News:ट्रैक्टर निकालने के विवाद में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला – Fatehpur News

November 27, 2026


बिंदकी। खेत से ट्रैक्टर निकालने के विवाद में दो सगे भाइयों ने युवक के साथ मारपीट की। आरोप है कि एक भाई ने कुल्हाड़ी से हमला किया, जबकि दूसरे ने पीछे से लाठी मार दी। पुलिस ने बुधवार रात दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के बरदरा गांव निवासी विकास पासवान ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम वह रहमतपुर निवासी बंदन का खेत, जिसे उसने बटाई पर ले रखा है, ट्रैक्टर से जोतने जा रहा था। इसी दौरान कटरा गांव निवासी कप्तान और अमर वहां पहुंच गए। दोनों ने अपने खेत से ट्रैक्टर निकालने पर आपत्ति जताई। विकास के मुताबिक, उसने दोबारा ट्रैक्टर न निकालने की बात कही, लेकिन इसी दौरान दोनों भाइयों ने मारपीट शुरू कर दी। कप्तान ने कुल्हाड़ी से प्रहार किया, जो उसके हाथ में लगा। अमर ने पीछे से लाठी मार दी। आरोप है कि दोनों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इंस्पेक्टर क्राइम एसपी पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X