रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
प्रतापगढ़

Pratapgarh News:बोलेरो से टकराकर 15 फीट उछलकर छप्पर पर गिरा युवक, हालत गंभीर – Youth Thrown 15 Feet Into The Air After Colliding With A Bolero; Lands On A Thatched Roof, In Critical Condition

November 27, 2026


वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौरा गांव के पास बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जौनपुर के सुजानगंज के घाटमपुर भीलमपुर निवासी सनी पटेल (35) करीब 15 फीट ऊपर उछलकर बगल में दुकानदार के छप्पर पर जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया गया कि सनी फतनपुर के बेहदौल गांव में निमंत्रण में शामिल होने जा रहा था। गौरा गांव के पास सामने आ रही बोलेरो से हादसा हो गआ। स्थानीय लोगों ने घायल को गौरा सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, बोलेरो चालक फरार हो गया।

वर्जन-

बोलेरो की खोजबीन की जा रही है। घायल के घरवालों को सूचना दी गई थी। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।

प्रशांत राज, सीओ रानीगंज।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X