Una News:ऑटोमेटेड ट्रैक पर 65 अभ्यर्थियों ने दिया ड्राइविंग टेस्ट, 55 हुए सफल – 65 Candidates Took The Driving Test On An Automated Track; 55 Were Successful
ऊना। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ऊना के तहत नौ करोड़ रुपये की लागत से तैयार ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग की प्रक्रिया आयोजित की गई।
इस दौरान करीब 65 अभ्यर्थियों ने ड्राइविंग टेस्ट दिया, जिनमें से 55 अभ्यर्थी सफल रहे। वहीं, 85 वाहनों की पासिंग भी की गई।
वाहनों की पासिंग में कमर्शियल और निजी दोनों श्रेणियों के वाहन शामिल रहे। इनमें 60 कमर्शियल और 35 निजी वाहन बताए गए।
आधुनिक सुविधाओं से लैस ऑटोमेटेड टेस्टिंग ट्रैक पर तकनीक के माध्यम से ड्राइविंग टेस्ट की प्रक्रिया पूरी की गई।
इससे अभ्यर्थियों की ड्राइविंग क्षमता का निर्धारित मानकों के आधार पर आकलन किया गया। आरटीओ समीर दत्ता ने बताया कि नौ करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक का मुख्य उद्देश्य ड्राइविंग टेस्ट प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित बनाना है।
ऑटोमेटेड व्यवस्था के तहत वाहन चालकों की ड्राइविंग दक्षता का तकनीकी रूप से मूल्यांकन किया जाता है।
इससे मानवीय हस्तक्षेप कम करने और टेस्ट प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने में मदद मिलती है।
