रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पलवल

Palwal News:छात्रों ने लिया संविधान के आदर्शों पर चलने का संकल्प – Students Took A Pledge To Follow The Ideals Of The Constitution

November 27, 2026


पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को एनएसएस और डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संविधान के मूल सिद्धांतों, लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों और मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि अकादमिक अधिष्ठाता प्रो. विक्रम सिंह ने कहा कि भारत विश्व का महान लोकतंत्र है और संविधान उसकी मजबूत नींव है। संविधान केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं, बल्कि नागरिकों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

इस दौरान मृणालिनी त्यागी ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने संविधान के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्मिता ने किया और एनएसएस अधिकारी डॉ. हरीश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू प्रो. कुलवंत सिंह सहित शिक्षक, अधिकारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X