रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sonipat News:मरने के बाद भी दूसरों को जीवन दे सकता है इंसान, 3401 आंखें और 30 देहदान करवा चुकी संस्था – Farmers Sit On Protest For The Fifth Day Demanding Increase In Sugarcane Prices
सोनीपत

Sonipat News:मरने के बाद भी दूसरों को जीवन दे सकता है इंसान, 3401 आंखें और 30 देहदान करवा चुकी संस्था – Farmers Sit On Protest For The Fifth Day Demanding Increase In Sugarcane Prices

November 27, 2026


– समाज कल्याण शिक्षा समिति ने मनाया भारतीय अंगदान दिवस, लोगों को अंगदान और देहदान के लिए किया जागरूक

-देहदान करने वाली कोमल को किया सम्मानित, निकिता ने कविता के माध्यम से दिया अंगदान का संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। मृत्यु के बाद भी किसी जरूरतमंद को नई जिंदगी देने का माध्यम अंगदान और देहदान बन सकता है। इसी संदेश के साथ समाज कल्याण शिक्षा समिति की ओर से 17वां भारतीय अंगदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में लोगों को अंगदान, नेत्रदान और देहदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। संस्था के अनुसार, दृष्टि सेवा समिति के सहयोग से अब तक सोनीपत में 3401 आंखें दान करवाई जा चुकी हैं, जबकि संस्था की ओर से 30 लोगों का देहदान करवाया जा चुका है। संस्था आमजन से अपील कर रही है कि वे मृत्यु के बाद कम से कम नेत्रदान और संभव हो तो अंगदान व देहदान का संकल्प लें।

समिति के अध्यक्ष आनंद कुमार ने कहा कि देहदान का विशेष महत्व है। मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए मानव शरीर सबसे महत्वपूर्ण अध्ययन सामग्री है। विद्यार्थी वास्तविक मानव शरीर के माध्यम से शरीर की संरचना और विभिन्न अंगों की कार्यप्रणाली को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं।

इस अवसर पर निकिता ने अंगदान के विषय पर कविता प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। सब इंस्पेक्टर जगत सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को एक दिन इस दुनिया से जाना है। अंतिम संस्कार के बाद शरीर मिट्टी में मिल जाता है, लेकिन यदि मृत्यु के बाद अंगदान किया जाए तो जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिल सकता है।

देहदान को बताया मानवता की बड़ी सेवा

पूर्व सैनिक मुकेश ने कहा कि शरीर का अंतिम संस्कार करने के बजाय देहदान का संकल्प लेकर चिकित्सा शिक्षा और मानवता की सेवा में योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की जरूरत पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में देहदान का संकल्प लेने वाली कोमल को सम्मानित किया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X