रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
उन्नाव

Unnao News:एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार टाइल्स कारीगर की मौत – Tile Worker On A Motorcycle Dies After Being Struck By A Vehicle On The Expressway

November 27, 2026


असोहा। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से टाइल्स लगाने वाले बाइक सवार कारीगर की मौत हो गई। पुलिस ने जांच की तो उसके पास आधार कार्ड मिला, उसी से पहचान कर परिजन को सूचना दी गई। वह हेलमेट लगाए था।

एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से कानपुर लेन पर किलोमीटर संख्या 39.2 बछौरा गांव के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच की, जामा तलाशी में आधार कार्ड मिलने से उसकी पहचान आंबेडकरनगर जिले के थाना जहांगीरगंज के गांव संदौऊ निवासी रामकुमार चौहान (45) के रूप में हुई। पुलिस ने संबंधित थाने से संपर्क कर सूचना परिजन तक पहुंचाई।

छोटे भाई अजय कुमार ने बताया कि हम लोग लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट के पास कमरा लेकर रहते हैं और टाइल्स लगाने का काम करते हैं। बड़े भाई रामकुमार काम के सिलसिले में बात करने कानपुर जा रहे थे। पति की मौत से पत्नी नीरज देवी, बेटे शिवम, सौरभ और गौरव बेहाल हैं। थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वाहन का पता लगाया जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X