रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Maharajganj News:लक्ष्मीपुर को हराकर नौतनवा इंटर कॉलेज की टीम फाइनल में पहुंची – Nautanwa Inter College Team Reached The Final After Defeating Lakshmipur
महाराजगंज

Maharajganj News:लक्ष्मीपुर को हराकर नौतनवा इंटर कॉलेज की टीम फाइनल में पहुंची – Nautanwa Inter College Team Reached The Final After Defeating Lakshmipur

November 27, 2026


Nautanwa Inter College team reached the final after defeating Lakshmipur.

फोटो कैप्शन : नौतनवा में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ करतीं मुख्य अतिथि अलंकृत

नौतनवा। नगर स्थित नौतनवा इंटर कॉलेज परिसर में चल रही अंतरविद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को क्रिकेट मुकाबला खेला गया। इसमें मेजबान नौतनवा इंटर कॉलेज की टीम ने मॉडर्न एकेडमी लक्ष्मीपुर को हराकर फाइनल में जगह बना ली।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मॉडर्न एकेडमी लक्ष्मीपुर की टीम 9.5 ओवर में 91 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में 92 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नौतनवा इंटर कॉलेज की टीम ने 6.3 ओवर में दो विकेट खोकर 92 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए सुधांशु बुमराह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि अलंकृता मणि त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। इस दौरान विवेक शुक्ला, अशोक वर्मा, जितेश सिन्हा, जगदीश यादव, राम आशीष यादव, क्रिकेट कोच करीम खान, दिनेश यादव और समीर गौड़ मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X