रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
प्रतापगढ़

Pratapgarh News:बकाया बिल 52 हजार का, प्राथमिकी दर्ज कराई 52 लाख रुपये की – Outstanding Bill Of 52,000; Fir Filed For 52 Lakh

November 27, 2026


बकाया बिल था 52 हजार रुपये का, लेकिन विभाग की लापरवाही ने उपभोक्ता को 52 लाख रुपये का कर्जदार बना दिया। इतना ही नहीं, इसी गलत आंकड़े के आधार पर उपभोक्ता के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करा दी गई। अब पीड़ित बिजली विभाग के चक्कर काटने को मजबूर है।

उड़ैयाडीह उपकेंद्र की टीम ने बीते बुधवार को पट्टी तहसील क्षेत्र के सरखेलपुर में बकाया बिल वसूली के लिए कैंप लगाया था। बकायेदारों के बिजली कनेक्शन भी काटे। इस दौरान अवर अभियंता जयराज राजपूत उपभोक्ता मो. हदीस के घर पहुंचे। बकाया बिल न जमा करने पर कनेक्शन काट दिया।

विभाग के अधिकारी का आरोप है कि कनेक्शन काटने के बाद उपभोक्ता ने दोबारा कनेक्शन जुड़वा लिया। अवर अभियंता ने दिलीपपुर थाने में उपभोक्ता मो. हदीस के खिलाफ बकाया बिल जमा न करने और दोबारा कनेक्शन जुड़वाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई।

उपभोक्ता का आरोप है कि उनके घर का बकाया बिल 52 हजार है लेकिन प्राथमिकी 52 लाख की दर्ज करा दी गई है। एक्सईएन विनोद सोनकर ने बताया कि बकाया बिल के संबंध में अवर अभियंता से रिपोर्ट मांगी जाएगी। वहीं, अवर अभियंता की ओर से दी गई तहरीर में बिल को लेकर त्रुटि मिली तो इसे संशोधित कराया जाएगा।

वर्जन-

तहरीर और प्राथमिकी का मिलान किया जाएगा। जांच के बाद जो भी त्रुटि होगी संबंधित व्यक्ति से जानकारी जुटाई जाएगी। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। – प्रदीप सिंह, सीओ पट्टी

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X