Panchkula News:वुशु प्रतियोगिता में कॉलेज के बिजनेश ने झटके दो स्वर्ण पदक – College’s Business [department/team] Clinches Two Gold Medals In Wushu Competition
सेक्टर-1 कॉलेज के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में जीते चार पदक
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित इंटर कॉलेज वुशु प्रतियोगिता में गवर्नमेंट पीजी कॉलेज सेक्टर-1 के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष के बिजनेश ने ताओलू की नानछुआन और नानदाओ स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल कर दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं, बीए द्वितीय वर्ष के रॉबिन ने 56 किलोग्राम से कम भार वर्ग और बीए प्रथम वर्ष के कुश ने 65 किलोग्राम से कम भार वर्ग में रजत पदक जीते। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शैलजा छाबड़ा ने खिलाड़ियों को बधाई दी। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. राम मेहर और मेंटर डॉ. प्रवीण ढांडा ने भी उनके प्रदर्शन की सराहना की।
