रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एमपी:भोपाल एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान की सुरक्षा में चूक, प्रॉटोकॉल के नियमों का पालन नहीं किया – Mp: Security Lapse In Union Minister Shivraj Chouhan’s Bhopal Airport Visit, Protocol Rules Violated
भोपाल

एमपी:भोपाल एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान की सुरक्षा में चूक, प्रॉटोकॉल के नियमों का पालन नहीं किया – Mp: Security Lapse In Union Minister Shivraj Chouhan’s Bhopal Airport Visit, Protocol Rules Violated

November 28, 2026


MP: Security Lapse in Union Minister Shivraj Chouhan's Bhopal Airport Visit, Protocol Rules Violated

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा में भोपाल हवाई अड्डे पर बड़ी चूक का मामला सामने आया है। केंद्रीय मंत्री के कार्यालय ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर इस गंभीर लापरवाही पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 23 नवंबर को भोपाल से दिल्ली की यात्रा के दौरान जेट प्लस सुरक्षा प्राप्त केंद्रीय मंत्री को यात्रियों की भीड़ के बीच एयरोब्रिज पर रुकना पड़ा। इसके अलावा इंडिगो एयरलाइन ने बिना पूर्व सूचना दिए विमान और उनकी सीट में भी बदलाव कर दिया।

ये भी पढ़ें-  एमपी: 277 पुलिसकर्मियों को मिला डीजीपी प्रशस्ति रोल, मकवाना बोले- अच्छे काम का पुरस्कार तुरंत मिलना चाहिए

एयरोब्रिज पर भीड़ और सीट में बदलाव

इंडिगो की उड़ान 6E-6259 से यात्रा के दौरान एयरलाइन प्रबंधन ने जेट प्लस सुरक्षा प्रॉटोकॉल के नियमों का पालन नहीं किया। नियम के अनुसार सुरक्षा प्राप्त विशिष्ट व्यक्ति को सभी यात्रियों के विमान में बैठने के बाद ही बोर्डिंग के लिए ले जाना चाहिए। हालांकि एयरलाइन कर्मचारियों ने केंद्रीय मंत्री को यात्रियों से भरे एयरोब्रिज की ओर भेज दिया, जिससे उन्हें सुरक्षा घेरे के बीच रास्ते में ही रुकना पड़ा। इसके अलावा इंडिगो ने उड़ान संख्या समान रहने के बावजूद विमान और मंत्री की निर्धारित सीट बदल दी। एयरलाइन ने इस बदलाव की पूर्व जानकारी मंत्री के कार्यालय या सुरक्षा अधिकारियों को नहीं दी। 

ये भी पढ़ें- एमपी: अब एक ही जन-परिचय पोर्टल पर लॉगिन से मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं, बार-बार पंजीयन से मिलेगी मुक्ति

एयरपोर्ट प्रशासन की अनुपस्थिति और अव्यवस्था

केंद्रीय मंत्री के हवाई अड्डे पहुंचने पर उनका स्वागत करने और सामान संभालने के लिए कोई एयरपोर्ट अधिकारी मौजूद नहीं था। तत्कालीन एटीएम सिद्धार्थ यादव और प्रोटोकॉल कर्मचारियों की गैरमौजूदगी के कारण सुरक्षाकर्मियों ने खुद ही सामान अंदर पहुंचाया। मंत्री के निवास से निकलने से पहले ही सीआईएसएफ के संपर्क अधिकारी, हवाई अड्डा प्रशासन, तत्कालीन एटीएम और इंडिगो स्टाफ को उनके आने की सूचना दे दी गई थी। इसके बावजूद हवाई अड्डे पर भारी अव्यवस्था बनी रही। इंडिगो स्टाफ ने सहयात्रियों को भी सुरक्षा जांच और बोर्डिंग के दौरान रोककर पूछताछ की, जिससे पूरी प्रक्रिया में देरी हुई। 

ये भी पढ़ें-  एमपी: मंडला पर सांसद कुलस्ते और अपर सचिव मरकाम आमने-सामने, सीएमओ के अफसर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को घेरा

उच्च अधिकारियों से कड़ी कार्रवाई की मांग

सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह ठाकुर की लिखित रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय कृषि मंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) भूपेंद्र सिंह परस्ते ने शिकायत दर्ज कराई है। ओएसडी ने नागरिक उड्डयन मंत्री के निजी सचिव आईएएस श्रीकेश लाठकर को पत्र भेजकर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है। उन्होंने पत्र की प्रतियां भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के महानिदेशक, सीआईएसएफ के महानिदेशक, इंडिगो के दिल्ली व भोपाल महाप्रबंधक, मध्य प्रदेश के राज्य सत्कार अधिकारी और भोपाल कलेक्टर को भी भेजी हैं। ओएसडी ने इस घटना को गंभीर लापरवाही करार देते हुए त्वरित जांच का अनुरोध किया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X