रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पानीपत

Panipat News:टीडीआई सिटी में बैंक अधिकारी के बंद मकान से लाखों की चोरी, बिजली की पूरी फिटिंग उखाड़ ले गए चोर – Theft Worth Lakhs At A Bank Officials Locked House In Tdi City; Thieves Even Ripped Out The Entire Electrical Wiring

November 28, 2026


भोपाल में तैनात लॉ ऑफिसर छुट्टी पर घर पहुंचे तो टूटा मिला मुख्य दरवाजा, वायरिंग, 43 स्विचबोर्ड और 20 टोटियां भी ले गए चोर

माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। टीडीआई सिटी में चोरों ने बैंक के एक लॉ ऑफिसर के बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे और बिजली की पूरी वायरिंग, स्विचबोर्ड, एसी की फिटिंग और पानी की टोटियां तक उखाड़ ले गए। वारदात में करीब पांच से छह लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। चोरी का पता अधिकारी के छुट्टी पर घर लौटने के बाद चला।

टीडीआई सिटी निवासी राजेश कुमार ने सेक्टर-13-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में लॉ ऑफिसर हैं और फिलहाल जोनल ऑफिस अरेरा हिल्स, भोपाल में तैनात हैं। वह 25 नवंबर की रात करीब नौ बजे छुट्टी लेकर अपने टीडीआई स्थित मकान पर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। दरवाजा भी क्षतिग्रस्त था।

घर के अंदर जांच करने पर पूरी बिजली की वायरिंग और केबल गायब मिली। चोर करीब 43 स्विचबोर्ड, एक एसी की फिटिंग, करीब 20 पानी की टोटियां, अन्य विद्युत उपकरण, बर्तन और घरेलू सामान भी चोरी कर ले गए। वायरिंग और फिटिंग उखाड़ ले जाने के कारण मकान की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई है।

सेक्टर-13-17 थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।x

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X