रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सोना लूटकांड:सोशल मीडिया ‘विक्टर विनय’ के नाम से था सिपाही का भौकाल, लग्जरी लाइफस्टाइल का दिखाता था जलवे – Vinay Shankar Mastermind Of Gold Robbery Identified As Victor Vinay On Social Media In Jaunpur
जौनपुर

सोना लूटकांड:सोशल मीडिया ‘विक्टर विनय’ के नाम से था सिपाही का भौकाल, लग्जरी लाइफस्टाइल का दिखाता था जलवे – Vinay Shankar Mastermind Of Gold Robbery Identified As Victor Vinay On Social Media In Jaunpur

November 28, 2026


Vinay Shankar mastermind of gold robbery identified as Victor Vinay on social media in jaunpur

निलंबित सिपाही

विस्तार

लखनऊ में दिल्ली के सराफा कारोबारी से सोना लूट के मामले में जांच के घेरे में आया लाइन बाजार थाने का सिपाही विनय शंकर सोशल मीडिया पर सक्रिय था। सोशल मीडिया पर उसकी पहचान ‘विक्टर विनय’ के नाम से थी। 

रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के मेहरौरा निवासी विनय साल 2019 में आरक्षी बना था। वह बीते दो साल से लाइन बाजार थाने में तैनात था। इन दिनों कमर दर्द से परेशान था। सोशल मीडिया पर उसकी पहचान इनफ्लुएंसर के तौर पर भी थी। वह अलग-अलग नामों से तीन इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था। इनमें ‘विक्टर विनय’ और ‘क्रेजी विनय’ नाम के अकाउंट के बारे में पुलिस को पता चला है।

विनय के इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट आईफोन के साथ तस्वीरें और उसकी भौकाल वाली जिंदगी की झलक दिखाई देती है। उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर व्हाट्सएप नंबर भी सार्वजनिक कर रखा था। अब करोड़ों रुपये की कथित लूट के मामले में नाम सामने आने के बाद उसकी सोशल मीडिया प्रोफाइल भी चर्चा में है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X