रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उन्नाव हादसा:तेज रफ्तार लोडर का कहर, दो बाइकों में मारी टक्कर, दो की मौत और दो घायल, परिजनों में मचा कोहराम – Unnao Havoc Caused By Speeding Loader It Collided With Two Motorcycles Leaving Two Dead And Two Injured
उन्नाव

November 28, 2026

Unnao Havoc caused by speeding loader it collided with two motorcycles leaving two dead and two injured

मृतकों की फाइल फोटो
– फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले के पुरवा कस्बे में उन्नाव-मोहनलालगंज मार्ग पर मोहल्ला दुर्गापुर स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। भागते समय एक और बाइक में टक्कर मारते निकल गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक में सवार रोजगार सेवक व उनके भाई घायल हुए हैं। हादसे के वक्त बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

पुरवा नगर के मोहल्ला दुर्गापुर निवासी अजय कुशवाहा (26) और शीतलगंज निवासी तुलसीराम (50) के साथ ससुराल मौरावां से तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहे था। देर रात लौटते समय दही-मोहनलालगंज मार्ग पर दुर्गापुर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X