रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
इंदौर:छात्रों ने सीएम हेल्पलाइन में की शौचालय गंदा होने की शिकायत, प्रिसिंपल ने दी फेल करने की धमकी – Indore: Students Complained To The Cm Helpline About Dirty Toilets; The Principal Threatened To Fail Them.
इंदौर

इंदौर:छात्रों ने सीएम हेल्पलाइन में की शौचालय गंदा होने की शिकायत, प्रिसिंपल ने दी फेल करने की धमकी – Indore: Students Complained To The Cm Helpline About Dirty Toilets; The Principal Threatened To Fail Them.

November 28, 2026


Indore: Students complained to the CM Helpline about dirty toilets; the principal threatened to fail them.

प्रिसिंपल ने प्रैक्टिकल में फेल करने की धमकी
– फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर के प्रतिष्ठित मल्हार आश्रम स्कूल के प्राचार्य का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वे सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने वाले छात्रों को प्रैक्टिकल परीक्षा में फेल करने की धमकी देते नजर आ रहे हैं। प्राचार्य वीडियो में कहते सुनाई दे रहे हैं कि तुमने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की है, अब देखना मैं तुम्हारे साथ क्या करता हूं। कुछ विद्यार्थियों ने प्राचार्य की इस धमकी का वीडियो बना लिया। अब इस वीडियो के आधार पर शिक्षा विभाग प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है।

इंदौर का मल्हार आश्रम स्कूल 100 साल से भी ज्यादा पुराना है। स्कूल की नई बिल्डिंग भी बनाई गई है। यहां शौचालयों में गंदगी की शिकायत को लेकर कुछ छात्रों ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद प्राचार्य ने शिकायत करने वाले छात्रों को बुलाया और पूछा कि शिकायत किन-किन छात्रों ने की है। कुछ छात्र आगे आए तो प्राचार्य ने कहा कि शिकायत तुमने मुझे बताई थी क्या? इस पर एक छात्र ने जवाब दिया कि हां, समस्या बताई थी।

इसके बाद प्राचार्य ने कहा कि मुझे बिना बताए तुम लोगों ने शिकायत की और मैं भी तुम लोगों को बिना बताए क्या करूंगा, यह तुम्हें पता नहीं। इसके बाद प्राचार्य अपने मोबाइल पर मैसेज टाइप करते नजर आए। उन्होंने मैसेज एक छात्र को पढ़ने के लिए कहा। मैसेज में लिखा था कि शिकायत करने वाले छात्रों के प्रैक्टिकल में जीरो नंबर देना। शिकायतकर्ता छात्र फेल होना चाहिए।

इसके बाद प्राचार्य ने कहा कि प्रैक्टिकल में नंबर नहीं मिलेंगे तो मुख्य परीक्षा में फेल होना तय है। उन्होंने छात्रों से यह भी पूछा कि क्या करूं, मैसेज डिलीट कर दूं या नंबर कटवा दूं?प्राचार्य का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो कब का है, इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X