रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पानीपत

Panipat News:आदर्श नगर में दो दिन पहले बनी पुलिया टूटी, गुणवत्ता पर खड़े हुए सवाल – Culvert Built

November 28, 2026


-महिला पार्क वाली गली में निर्माण सामग्री को लेकर लोगों में रोष

माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। वार्ड-23 में आदर्श नगर में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। कॉलोनी में महिला पार्क की गली में दो दिन पहले ही बनाई पुलिया टूट गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी जाहिर की है और उन्होंने निर्माण सामग्री व कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। इसकी जांच कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों ने पार्षद अनिल मदान को शिकायत दी है। रमेश, हरदीप और राजेंद्र ने बताया कि ठेकेदार ने दो दिन पहले पुलिया बनवाई थी। निर्माण में सही सामग्री का प्रयोग नहीं लाया गया। उनकी आपत्ति के बाद भी इसी सामग्री से काम किया गया। निर्माण में सरिये और सीमेंट का उचित अनुपात नहीं रखा गया। इसके चलते पुलिया टिक नहीं सकी। पार्षद अनिल मदान ने बताया कि पुलिया का काम अभी अधूरा था और उस पर स्लैब बनाकर रखी जानी थी। कुछ लोगों ने वाहन चढ़ने से पुलिया टूटने की बात भी बताई है। वे स्वयं ठेकेदार और स्थानीय लोगों को बुलाकर मौके का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। नगर निगम के एमई दीपक राणा ने कहा कि ठेकेदार से बातचीत कर सामने आई कमियों को दूर कराया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही मिली तो आगामी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X