वाराणसी:नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म में दोषी को 10 साल की सजा, पीड़िता को मिलेगा जुर्माने का 80 फीसदी हिस्सा – Court Sentenced A Man To 10 Years In Prison For The Abduction And Molestation Of Minor In Varanasi

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Freepik
November 28, 2026

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Freepik
नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) नितिन पांडेय की अदालत ने शुक्रवार को दोषी सोनू राजभर को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर विभिन्न धाराओं में जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की कुल धनराशि का 80 प्रतिशत पीड़िता को देने का आदेश दिया है।
क्या है पूरा मामला
अभियोजन के अनुसार, मामला जैतपुरा थाना क्षेत्र का है। 21 सितंबर 2018 को पीड़िता के पिता ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि उनकी 15 वर्षीय बेटी घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। इस पर पुलिस ने सोनू राजभर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। विवेचना के बाद आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में आरोपपत्र दाखिल किया गया।
विशेष लोक अभियोजक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता, उसके पिता, चिकित्सक, विद्यालय के प्रधानाचार्य, पुलिस विवेचक समेत छह गवाह पेश किए गए। अदालत में 13 दस्तावेजी साक्ष्य भी प्रस्तुत किए गए। बचाव पक्ष ने आरोपों को गलत बताते हुए आरोपी को फंसाने की दलील दी, लेकिन अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोप साबित माना।
इसे भी पढ़ें; बड़ी सौगात: पूर्वांचल में पहली बार बीएचयू में होगी रोबोटिक सर्जरी, 30 करोड़ का रोबोट 10 दिसंबर तक होगा स्थापित
अदालत ने उम्र संबंधी साक्ष्यों के परीक्षण में पीड़िता की आयु घटना के समय 16 से साढ़े 16 वर्ष के बीच मानी। इसी आधार पर 16 वर्ष से कम आयु से संबंधित धारा 376(3) का आरोप साबित नहीं माना, जबकि अन्य आरोपों में दोषसिद्ध किया। अदालत ने धारा 363 में तीन साल, धारा 366 में पांच साल और पॉक्सो एक्ट की धारा 5एल/6 में 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।
November 29, 2026
श्रीभूमा अध्यात्म पीठ आश्रम में भूमा पीठाधीश्वर अच्युतानंद तीर्थ महाराज के सानिध्य चल रही शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन शनिवार को कथा व्यास पं. रामदयालु त्रिपाठी ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। कहा कि भगवान शिव ही आदि और अनंत हैं और उन्हीं की शक्ति से संपूर्ण ब्रह्मांड संचालित होता है। काशी […]
November 28, 2026
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : संवाद विस्तार आईएमएस बीएचयू में नए साल से मरीजों की सर्जरी में रोबोटिक तकनीक का इस्तेमाल शुरू हो जाएगा। इसके लिए करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से सॉफ्ट टिश्यू सर्जिकल रोबोट खरीदा जा रहा है। 10 दिसंबर तक इसे सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में स्थापित करने की तैयारी है। इसके साथ […]
November 28, 2026
काशी-तमिल संगमम के पांचवें संस्करण का उद्घाटन शनिवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इससे पहले उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किए। इसके अलावा काशी-तमिल संगमम के लिए तमिलनाडु से 250 छात्र काशी आए हैं। इन सभी छात्रों ने सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किए। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के […]
