Shahjahanpur News:चावल व्यापारी से 17.15 लाख की ठगी – Rice Trader Swindled Out Of 17.15 Lakh
रोजा (शाहजहांपुर)। चावल और गेहूं मंगाकर 17.15 लाख रुपये का भुगतान न करने के मामले में रोजा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मथुरा निवासी पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
जमुका स्थित विशाल फूड्स प्रोडक्ट्स के प्रोपराइटर योगेश चंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया कि मथुरा के कोसीकलां स्थित गोवर्धन इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर मयंक और उनके पिता रजनीश ने व्यापारिक संबंधों के तहत सैकड़ों क्विंटल चावल और गेहूं मंगाया था। माल की कुल कीमत 17,15,834 रुपये थी। बार-बार मांगने और कानूनी नोटिस भेजने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। पुलिस में सुनवाई न होने पर व्यापारी ने न्यायालय की शरण ली। सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
