Shahjahanpur News:मंडी गेट के पास अवैध निर्माण का आरोप – Allegation Of Illegal Construction Near Mandi Gate
रोजा। रोजा अड्डे से मंडी गेट होते हुए लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के मेजबान अंडरपास तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा सीमेंटेड नाला बनाया जाना प्रस्तावित है। नाला निर्माण को लेकर नगर निगम के अधिकारी लगातार अतिक्रमण हटाने की बात कह रहे हैं।
वहीं, रोजा मंडी समिति के गेट संख्या एक के पास दुकान के आगे निर्माण कार्य कराया जा रहा था। मंडी सचिव धनंजय सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। अतिक्रमण करने वाले को नोटिस भी जारी किया गया है। इसके अलावा हाईवे के दोनों ओर और किनारे से दमा नाले तक भी करीब डेढ़ किलोमीटर नाले का निर्माण होना है। इस परियोजना पर 44 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। संवाद
