रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ghazipur News:ठंड बढ़ते ही बाजारों में बढ़ी गुड़ की मांग – Demand For Jaggery In Markets Rises As The Cold Intensifies
ग़ाज़ीपुर

Ghazipur News:ठंड बढ़ते ही बाजारों में बढ़ी गुड़ की मांग – Demand For Jaggery In Markets Rises As The Cold Intensifies

November 28, 2026


Demand for jaggery in markets rises as the cold intensifies

गहमर गांव स्थित दुकान पर बिकता गुड़।संवाद

गहमर। ठंड बढ़ने के साथ ही बाजारों में गुड़ की मांग बढ़ने लगी है। ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों में शरीर दर्द, सर्दी-जुकाम और बलगम वाली खांसी की शिकायतें भी बढ़ रही हैं। कई लोगों को लंबे समय तक खांसी की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बुजुर्गों और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को ठंड के मौसम में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। गहमर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अंकित सिंह ने बताया कि जिन्हें डायबिटीज की समस्या नहीं है, वह सर्दियों में गुड़ और तिल का सीमित मात्रा में सेवन कर सकते हैं। गुड़-तिल के लड्डू, चिक्की और भुने तिल के साथ गुड़ खाना सर्दियों का पारंपरिक आहार है। हालांकि, खांसी या संक्रमण का इलाज केवल गुड़ और तिल के सेवन से संभव नहीं है। लगातार खांसी या अन्य परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X