रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bhadohi News:स्कूल-मंदिर के पास शराब की दुकान, विरोध – Liquor Shop Near School And Temple; Faces Opposition
भदोही

Bhadohi News:स्कूल-मंदिर के पास शराब की दुकान, विरोध – Liquor Shop Near School And Temple; Faces Opposition

November 29, 2026


Liquor shop near school and temple; faces opposition

जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते आजाद समाज पार्टी के लोग। स्रोत संगठन
– फोटो : Department

ज्ञानपुर। पाली बाजार के रिहायशी इलाके में स्कूल और प्राचीन शंकर जी के मंदिर के पास देशी और अंग्रेजी शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में आजाद समाज पार्टी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर दुकान अन्यत्र हटाने की मांग की।

डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पाली बाजार में आठवीं तक का स्कूल है। बाजार भीड़भाड़ वाला है और वहीं प्राचीन शंकर जी का मंदिर भी स्थित है। आरोप है कि देशी और अंग्रेजी शराब की दुकान का आवंटन होने के बाद ठेकेदार ने दुकान को एकांत में चौहद्दी देकर खोलने के बजाय बाजार के मध्य रिहायशी इलाके में खोल दिया।

आरोप लगाया कि दुकान के आसपास अराजक तत्व शराब पीकर उत्पात मचाते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों और आसपास की महिलाओं व लड़कियों से छींटाकशी की जाती है। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। इससे महिलाओं का आना-जाना दूभर हो गया है। चौकी पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। संगठन ने दुकान अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की। इस मौके पर विनोद गौतम, रोहित कुमार, रजनीश, शीला, सोनी, सावित्री, वारिश अली, अंकुश आदि रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X