रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अमरोहा

Amroha News:अमरोहा पुलिस इलेवन ने चौधरी ग्रुप को 16 रन से किया परास्त – Amroha Police Xi Defeated Chaudhary Group By 16 Runs

November 29, 2026


अमरोहा। हाईस्कोरिंग मुकाबले में अमरोहा पुलिस इलेवन ने चौधरी ग्रुप को 16 रन से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस इलेवन ने सात विकेट पर 233 रन बनाए। जवाब में चौधरी ग्रुप की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 217 रन ही बना सकी।

पुलिस इलेवन की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 37 रन पर दो विकेट गिर गए। इसके बाद कप्तान सरुल चौहान ने 16 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 44 रन बनाए। अमित बमडोली ने 26 गेंदों में छह चौके और एक छक्के के साथ 44 रन बनाए। अतुल चौधरी ने 34, चेतन ने 18 और विकास ने 11 रन का योगदान दिया।

सुधीर पीटीआई ने 23 गेंदों में चार चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 43 रन बनाए। करण यादव ने 10 और अभिषेक गिल ने नाबाद छह रन बनाए। चौधरी ग्रुप की ओर से मोनू सरदार ने तीन और मुनीपाल ने दो विकेट लिए।

234 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चौधरी ग्रुप की टीम से सुहैल ने 46 गेंदों में 11 चौके और पांच छक्कों की मदद से 90 रन बनाए। विशंभर राजपूत ने 28 गेंदों में 52 और रिंकू फायर ने 17 गेंदों में 35 रन बनाए। अभिषेक गिल ने चार ओवर में 46 रन देकर तीन विकेट लिए। कप्तान सरुल चौहान और चेतन ने भी एक-एक विकेट हासिल किया। पुलिस इलेवन के गेंदबाजों ने अहम मौकों पर विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X