रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार में दर्दनाक हादसा:पानी से भरे गमले में डूबकर एक वर्षीय मासूम की मौत, दिव्यांग मां का इकलौता सहारा छिना – One-year-old Son Of Differently-abled Mother Drowns In Water-filled Pot In Purnia; Fsl Team Probes
पूर्णिया

बिहार में दर्दनाक हादसा:पानी से भरे गमले में डूबकर एक वर्षीय मासूम की मौत, दिव्यांग मां का इकलौता सहारा छिना – One-year-old Son Of Differently-abled Mother Drowns In Water-filled Pot In Purnia; Fsl Team Probes

November 29, 2026


One-Year-Old Son of Differently-Abled Mother Drowns in Water-Filled Pot in Purnia; FSL Team Probes

मामले की जांच पड़ताल करती पुलिस टीम।

विस्तार

पूर्णिया में एक वर्षीय मासूम बच्चे की पानी से भरे गमले में डूबकर मौत हो जाने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। घटना जिले के मरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहुआ पंचायत के चकला वार्ड संख्या-6 की है। मृत बच्चे की पहचान चकला निवासी अफान आलम के रूप में हुई है। उसकी मां अपसरण खातून दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। इकलौते बेटे की असमय मौत के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों के अनुसार, अपसरण खातून घर के भीतर थीं। इसी दौरान उनका एक वर्षीय पुत्र अफान आलम आंगन में खेलते-खेलते ट्यूबवेल और चापाकल के समीप पहुंच गया। वहां रखे पानी से भरे एक बड़े गमले में वह गिर गया और डूब गया। काफी देर बाद जब परिजन चापाकल के पास पहुंचे, तो उन्होंने बच्चे को गमले में गिरा हुआ देखा। परिजनों ने तुरंत उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

घटना की सूचना मिलते ही कामाख्या ओपी प्रभारी रोहित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया, जिसने मौके से नमूने एकत्र किए। वहीं, घटना की खबर मिलते ही सरपंच प्रतिनिधि नजरुल हक और मुखिया सूफिया परवीन भी मौके पर पहुंचे तथा शोकाकुल दिव्यांग मां और परिवार के अन्य सदस्यों को ढांढस बंधाया।

ये भी पढ़ें- बिहार: विधायक अनंत सिंह का बदला सियासी रुख, अब लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी; जानें किस सीट पर है नजर

मामले को लेकर ओपी प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X